WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Jyotirling Bus : ज्योतिर्लिंग बस से पहले दिन 250 श्रद्धालुओं ने सफर किया

दोनों बसें उज्जैन से ओंकारेश्वर वाया इंदौर होते हुए चलेंगी

1030
WhatsApp Image 2022 09 12 At 11.49.41 AM 696x662

Indore : नगर निगम लगातार लोकसेवा वाहनों की सेवाएं बढ़ाकर लोगों को राहत दे रहा है। इसी तारतम्य में ओंकारेश्वर और उज्जैन के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की गई है। शुभारंभ पर AICTSL ने दो बसें चलाई और पहले ही दिन बसों में 250 यात्रियों ने सफर किया।
शहर के अंतिम छोर से प्रारंभिक स्थल तक सुबह 7 से रात 10 बजे तक 400 से अधिक बसों से यात्री आवाजाही कर रहे हैं। इसी क्रम में शहर में पहली बार ज्योतिर्लिंग बस सेवा के रूप में नई सौगात मिली। निगम ने ‘अमृत योजना’ के तहत ओंकारेश्वर और उज्जैन के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की। AICTSL ने अनंत चतुर्दशी के दिन पहली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस उज्जैन से ओंकारेश्वर वाया इंदौर होते हुए चलेगी। शुभारंभ पर दो बसें चलाई गई।
बस का किराया उज्जैन से ओंकारेश्वर तक 248 रुपए प्रति सवारी तथा इंदौर से ओंकारेश्वर 150 रुपए प्रति सवारी रखा गया है। यह किराया अन्य बसों के समान है। लेकिन, अंतर सिर्फ इतना है कि निजी या ट्रेवल्स की बसें में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। वे चाहे जहां रोककर यात्री बैठाती, उतारती है, जबकि निगम की बस सीट के मान से ही यात्री बैठाएगी। वह निर्धारित स्टॉपेज पर ही एक से दो मिनट विराम देगी।
AICTSL के प्रभारी एवं निगम के अपर आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि पांच साल से अधिक समय से BRTS के अलावा अन्य सभी क्षेत्रों व मार्गों पर बड़े पैमाने पर यात्री बसें चलाई जा रही है। प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्री इसमें सुखद और आरामदायक सफर कर रहे हैं। बसों में लगातार सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।

बसों का आगमन और प्रस्थान
पहली ट्रिप में उज्जैन से सुबह 7.30 बजे, इंदौर 9.05 बजे आकर यहां से ओंकारेश्वर 11.30 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रिप में उज्जैन से सुबह 9 बजे, इंदौर 10.35 बजे से चलकर ओंकारेश्वर एक बजे पहुंगी। पहली ट्रिप में ओंकारेश्वर से शाम 3 बजे, इंदौर शाम 5.30 बजे चलकर 7 बजे उज्जैन पहुंचेगी। यहीं से दूसरी बस 5 बजे चलकर शाम 7 बजे इंदौर तथा रात 9 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

यहां कर सकेंगे संपर्क
इन बसों से यात्रा करने वाले इंदौर के सिटी बस ऑफिस के नंबर 0731-4027999 तथा उज्जैन के 07324-2533822 पर सम्पर्क कर सकते हैं। बस सुविधा का लाभ लेने ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी की जा रही है।