WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

कबीर ने किया पाखंडों पर प्रहार और बुराइयों का विरोध : पद्मश्री टिपानिया

997
WhatsApp Image 2023 05 16 At 2.33.55 PM 696x464

कबीर ने किया पाखंडों पर प्रहार और बुराइयों का विरोध : पद्मश्री टिपानिया

संस्था ‘हम लोग ‘ ने कबीर गायक प्रहलाद का किया अभिनंदन

Ratlam : कबीर में जीवन और दर्शन अद्भुत हैं।उनके यहां कोई द्वैत नहीं है।कोई भेद भी नहीं।कबीर जैसे भीतर हैं,वैसे ही बाहर। उन्होंने जिस संसार की बात की वह हमारे भीतर हैं,वे मन की सभी वासनाओं से मुक्त कर एक नई रोशनी देते हैं।भटकाव से दूर कर एक नया मार्ग दिखाते हैं।कबीर ने पाखंडों पर प्रहार किया और सभी बुराइयों का विरोध किया।यह बात प्रख्यात कबीर भजन गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया ने हम लोग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कबीर के जीवन दर्शन पर दिए व्याख्यान में कहीं।कार्यक्रम में टिपानिया ने कुछ भजन प्रस्तुत कर उनका मर्म भी बताया। प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष सुभाष जैन ने टिपानिया का परिचय देते हुए कहा कि हम लोग द्वारा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर आयोजन किए जाते रहे हैं।इसके बाद टिपानिया का हम लोगों की और से अभिनंदन किया गया।

de114dd3 1335 4f97 bac0 823aa4cccca3

यह थे उपस्थित
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.प्रकाश उपाध्याय,डॉ.मुरलीधर चांदनी वाला,विष्णु बैरागी,ओमप्रकाश मिश्र,पद्माकर पागे,महावीर वर्मा,संजय परसाई,प्रकाश सेठिया,वासु गुरबानी,आशीष दशोत्तर,लगन शर्मा,राधाकृष्ण चांदनीवाला,राकेश शर्मा,अशोक जैन,आकाश वर्मा आदि उपस्थित रहें।