WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ का कलमबंद आंदोलन स्थगित

651

मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ का कलमबंद आंदोलन स्थगित

भोपाल :सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया से महासंघ की मांगों का विधिसम्मत ढंग से निराकरण किए जाने का आश्वाशन मिलने पर मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने आज कलमबंद आंदोलन को स्थगित कर दिया है। महासंघ ने जारी लिखित बयान में स्पष्ट किया है कि आंदोलन किसानों के हित में स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। महासंघ ने कहा कि शासन उनकी मांगों का समय-सीमा में निराकरण करेगा। महासंघ विभिन्न मांगों को लेकर 6 मई से कलमबंद आंदोलन पर था।