WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Kangana Ranaut Got Angry : सोनम की बेवकूफी पर कंगना रनौत भड़की, कहा ‘सिर में दर्द हो गया ये केस देखकर!’

1065
WhatsApp Image 2025 06 10 At 18.10.40

Kangana Ranaut Got Angry : सोनम की बेवकूफी पर कंगना रनौत भड़की, कहा ‘सिर में दर्द हो गया ये केस देखकर!’

‘ये लड़की डाइवोर्स दे सकती थी या फिर अपने आशिक के साथ भाग सकती थी!’

New Delhi : एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कंगना रनौत अक्सर देश के मुद्दों पर अपना पक्ष रखती रही हैं। इस समय पूरे देश में एक केस पर चर्चा हो रही है, वो है राजा रघुवंशी का मर्डर केस। राजा का मर्डर मेघालय के शिलांग में हुआ। इसके बाद उसकी पत्नी की तलाश की जा रही थी। वो तलाश पूरी हुई और सोनम को गिरफ्तार किया गया। सोनम ने ही अपने प्रेमी राज कुशवाह के लिए शादी के दो सप्ताह बाद पति की हत्या की साजिश रची।
राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए थे, जहां से वो अचानक से लापता हो गए। हालांकि, खोजबीन के बाद 2 जून को राजा की डेड बॉडी वेइसाडोंग फॉल के पास मिली। ये मामला इस वक्त हर ओर चर्चा का विषय बना है। इस बीच एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने इस मामले को लेकर अपनी राय रखी।

सिर में दर्द हो गया ये केस देखकर

कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इस स्टोरी पोस्ट में राजा के केस और आ रही अपडेट्स को लेकर कंगना ने लिखा ‘कितनी अजीब सी बात है, लड़कियां माता-पिता को शादी के लिए ना बोलने की हिम्मत नहीं दिखा पातीं, लेकिन किसी का कत्ल प्लान करने के लिए सुपारी किलर्स को हायर कर लेती हैं। ये मेरे दिमाग में सुबह से चल रहा है। सिर में दर्द हो गया ये केस देखकर। ये लड़की डाइवोर्स दे सकती थी या फिर अपने आशिक के साथ भाग सकती थी। कितना क्रूर काम किया है, और उससे भी ऊपर कितना बेवकूफी भरा काम किया है।’

ऐसे लोगों से सावधान रहें

कंगना ने आगे लिखा ‘ऐसे लोग बहुत बेवकूफ होते हैं। किसी बेवकूफ इंसान को कभी भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। ये किसी भी सोसाइटी के लिए बहुत बड़ा थ्रेट हैं। हम हमेशा ऐसे लोगों पर हंसते हैं और सोचते हैं कि ये तो कुछ कर नहीं सकते। लेकिन, ये गलत बात है। इंटेलिजेंट लोग भले अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हों, लेकिन आपको याद रखना चाहिए कि बेवकूफ लोगों को ये पता नहीं होता कि वो क्या कर रहे हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहें।’