WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Karwa Chaoth : सेंट्रल जेल में 20 बंदी जोड़ों ने भी करवा चौथ मनाया!

कैदी पतियों से मिलने जेल आई पत्नियों को 5 मिनट एक्स्ट्रा टाइम दिया

930
WhatsApp Image 2022 10 14 At 10.45.20 PM 696x393

Indore : केंद्रीय जेल में सभी त्यौहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाते हैं। इसी परंपरा के तहत कैदी सुहागिनों ने करवा चौथ भी जेल में मनाया। जेल प्रबंधन ने करवा चौथ मनाने का पूरा इंतजाम किया था।

केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर का कहना है कि जेल परिसर में बंद महिला कैदियों के लिए गणेश चतुर्थी, नवरात्रि गरबा उत्सव सहित दीपावली की सभी तैयारियां की गई। उसी के तहत सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ एक अहम पर्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जेल में बंद करीब 20 पति-पत्नियों को परिसर में करवा चौथ के तमाम उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें एक परिवारिक माहौल देते हुए करवा चौथ का पर्व मनाया गया।

WhatsApp Image 2022 10 14 at 10.45.21 PM

यह पर्व पिछली बार भी बनाया गया था और इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी मनाया गया। इसी के साथ जो महिलाएं अपने कैदी पति से मिलने के लिए जेल आई, उन्हें 5 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम बातचीत के लिए दिया गया। ताकि पति-पत्नी एक-दूसरे से बात करके अपना दुख बांट सकें। इस त्योहार के मौके पर सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए गैर हिंदू बंदियों को भी शामिल किया गया और सभी धर्म के पति-पत्नी इस त्यौहार में पूर्ण रूप से शामिल है।

कुछ महिला कैदी ऐसी भी थी जिनके पति पेशी पर जाने के दौरान उदास बैठी हुई नजर आई। इसी के साथ 302 की सजा काट रही एक महिला कैदी द्वारा करवा चौथ पर अपने पति के लिए लंबी उम्र की कामना की गई। जहां दोनों पति पत्नी 302 के मामले में पिछले 10 महीने से सजा काट रहे हैं।