WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

Kaun Banega Crorepati 15 : लौट रहा ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’, शो का नया होगा पैटर्न

1292
Kaun Banega Crorepati 15

Kaun Banega Crorepati 15 :  लौट रहा ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’, शो का नया होगा पैटर्न

Kaun Banega Crorepati 15: कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का इंतजार फैंस दिल थामकर कर रहे हैं. 23 सालों से क्विज बेस्ड गेम शो ‘केबीसी’ अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं और इस सीजन भी वो होस्ट की सीट पर नजर आएंगे.

शो का एक प्रोमो लॉन्च किया गया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. प्रोमो में बिग बी कहते है, भारत में बड़ी शान से, बड़े ध्यान से देखो, सब कुछ बदल रहा है, और इसी बदलाव की झलक लेकर आ रहा है, देश का सबसे बड़ा गेम शो – कौन बनेगा करोड़पति.

Also Read: Ban Petition on Adipurush : सुप्रीम कोर्ट में ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ याचिका दायर, फ़िल्म को बैन करने की मांग!

कौन बनेगा करोड़पति 15 का प्रोमो

कौन बनेगा करोड़पति के 15वां सीजन का प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस शो का 15वां सीजन एक बिल्कुल नए अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने का वादा करता है. अमिताभ बच्चन इसमें कहते दिखते हैं, भारत ने परिवर्तन को पूरी तरह से अपनाया है. एक ऐसा बदलाव जो विकास को बढ़ावा देता है, एक बदलाव जिसने हमारी मानसिकता को फिर से बदल दिया है और एक बदलाव जो नई आकांक्षाओं को प्रेरित करता है.