Kaziranaga National Park: असम में भारी बाढ़ से कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 70% हिस्सा जलमग्न,अब तक 131 वन्य जीवों की मौत

असम में भारी बाढ़ से कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का करीब 70% हिस्सा जलमग्न हो गया है।वन्य जीव संकट में है। पानी से बचने वन्य प्राणी आसपास और जंगल के बाहर भटकते नजर आ रहे है।

702

Kaziranaga National Park: असम में भारी बाढ़ से कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 70% हिस्सा जलमग्न,अब तक 131 वन्य जीवों की मौत

ब्रह्मपुत्र नदी से घिरे वन्य क्षेत्र में 

बाढ़ से अब तक 131 वन्य जीवों की मौत का समाचार है। इनमें एक सींग वाले रेयर किस्म के 7 गैंडे भी शामिल है। बताया गया है कि 96 वन्य जीवों का रेस्क्यू किया गया है।

बता दे कि 2017 की बाढ़ में 350 से अधिक वन्य जीव मारे गए थे।

जैव विविधता के लिए कांजीरंगा नेशनल पार्क पहचाना जाता है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कांजीरंगा के लिए बाढ़ भी जरूरी है। यहां बाढ़ की मिट्टी,खरपतवार के लिए बाढ़ जरूरी है। बाढ़ के कारण कई वनस्पतियों को जन्म मिलता है।

बाढ़ से बचने के लिए ऊंची पहाड़ियों पर वन्य जीव चले जाते है। इस बार तेज बारिश होने से वन्य प्राणी ऊंची पहाड़ियों पर नही जा सके।