WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Kejriwal’s wife Sunita Kejriwal:अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता की आई पहली प्रतिक्रिया,यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है।

1248

Kejriwal’s wife Sunita Kejriwal:अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पत्नी सुनीता की आई पहली प्रतिक्रिया,यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है।

दिल्ली, शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को सीएम हाउस से अरेस्ट किया था। इससे पहले जांच एजेंसी ने उनके घर की तलाशी ली और फिर उनसे लंबी पूछताछ की। इस दौरान यह भी खबर आई थी कि ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया था। जब ईडी की टीम पहुंची तब सुनीता केजरीवाल घर पर मौजूद थीं।

सुनीता केजरीवाल ने संभाला मोर्चा

अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके ईडी की टीम लेकर चली गई। अब मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कमान संभाला है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला है।

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सबको क्रश (crush) करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है। जय हिन्द’

केजरीवाल के परिवार को ‘नजरबंद’ करने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के एक दिन बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और पार्षद केजरीवाल के परिवार से मिलने सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर पहुंचे। आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा, ‘हम यहां मुख्यमंत्री के परिवार से मिलने आए हैं। उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। किसी को नहीं पता कि वे किस हालत में हैं।’

Photos: CM केजरीवाल और पत्नी सुनीता ने त्यागराज स्टेडियम में बने राम मंदिर में की दिवाली की पूजा, मनीष सिसोदिया भी रहे मौजूद | Photos CM Kejriwal and wife ...

        केजरीवाल के आवास के बाहर मौजूद लोगों में जरनैल सिंह और राज कुमार आनंद समेत आप विधायक और दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय भी शामिल थीं। आप नेताओं ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ और ‘नजरबंदी खत्म करो’ के नारे लगाए। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को ईडी ने बृहस्पतिवार रात को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने केजरीवाल को अदालत में पेश किया और 10 दिन की उनकी हिरासत का अनुरोध किया।

Arvind Kejriwal : क्‍या अरविंद केजरीवाल ने CM की कुर्सी नहीं छोड़ी तो दिल्‍ली में राष्ट्रपति शासन लग सकता है? 

कानून और न्याय:आखिर ‘समान नागरिक संहिता’ पर इतना विवाद क्यों उठा! 

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान ‘अरविंद तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ के नारे भी लगाए गए। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान दिल्ली की कैबिनेट मंत्री मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और अन्य को हिरासत में लिया। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन, कैश-फॉर-क्वेरी मामले में केस दर्ज 

AAP बोली- यह भाजपा की ‘सबसे बड़ी राजनीतिक गलती’

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक गलती साबित होगी। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा मुख्यालय की ओर मार्च करने से रोकने के लिए कई स्तरों पर अवरोधक लगाए गए और बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। मध्य दिल्ली में राउज एवेन्यू मार्ग पर आप मुख्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। कई प्रदर्शनकारी सुबह करीब साढ़े बजे भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने के लिए दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर इकट्ठा हुए, जहां पुलिस ने उन्हें बसों बैठा लिया। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों भी तैनात किए गए हैं।

Arvind Kejriwal Arrested : ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया, जेल से सरकार चलाएंगे! 

आप ने अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति का लगाया आरोप

पुलिस ने जब आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कोशिशों की तो कई सड़क पर भी लेट गए। महिला पुलिसकर्मियों को महिला प्रदर्शनकारियों को घसीटते हुए देखा गया। इनमें से कई प्रदर्शनकारी केजरीवाल की तस्वीर लिये हुए थे। पुलिस के अनुसार अब तक 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और मध्य दिल्ली से दूर स्थित विभिन्न पुलिस थानों में ले जाया गया है। आप ने कहा कि देश में ‘अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति’ पैदा हो गई है और भाजपा नेताओं को जेल भेजकर या उन्हें डरा-धमका कर अपने साथ शामिल कर विपक्षी दलों को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

महिला कांग्रेस की महामंत्री एवं पूर्व मंत्री के पुत्र सहित 400 से अधिक छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ली BJP की सदस्यता

जैसे ही दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और अन्य ने सुबह 11 बजे के आसपास भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ने की कोशिश की, उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बैठा लिया। पुलिस ने इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए कहा। हिरासत में लेने की कोशिश के दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसी तरह जब महिला पुलिसकर्मियों ने आतिशी को रोकने की कोशिश की तो वह उनसे भिड़ गईं। पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और नारे लगाने लगे। पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया और नहीं हटने पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘मुझे आईटीओ पर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करते समय दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पहले यह लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री को झूठे मामले में गिरफ्तार करते हैं, फिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है?’

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 2:30 बजे कोर्ट में पेश करेगी ED, ‘आप’ दफ्तर बना छावनी