WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंत्री सिलावट ने Ken Betwa National Link Project की मंजूरी पर CM शिवराज का आभार माना, खिलाई मिठाई

1015

मंत्री सिलावट ने Ken Betwa National Link Project की मंजूरी पर CM शिवराज का आभार माना

भोपाल: केन-बेतवा राष्ट्रीय लिंक परियोजना (Ken Betwa National Link Project) की केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी पर जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर आभार व्यक्त किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

मंत्री श्री सिलावट ने मछली उत्पादन में देश में बालाघाट जिले के प्रथम आने की जानकारी दी । इस दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एस एन मिश्र , मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम धीमान एवं मत्स्य संचालक श्री भरत सिंह ने सीएम को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

मंत्री सिलावट ने Ken Betwa National Link Project की मंजूरी पर CM शिवराज का आभार माना

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप इस परियोजना को पूर्ण कर प्रदेश के किसानों के खेतों की प्यास बुझाने के साथ बुंदेलखण्ड के नवनिर्माण के स्वप्न को साकार करना है। इस दौरान श्री सिलावट ने केन्द्र सरकार का भी आभार व्यक्त किया।

*केन – बेतवा परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की सोच का परिणाम*

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई के सपनो को परिकल्पना यह परियोजना वर्ष 2005 से अटकी हुई थी जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

मंत्री सिलावट ने Ken Betwa National Link Project की मंजूरी पर CM शिवराज का आभार माना

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि केंद्र द्वारा स्वीकृति दी गई है, इसके लिए प्रयासरत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का प्रयास अहम रहा है। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि दिसंबर में प्रधानमंत्री जी इस योजना की शुरूआत कर सकते हैं।

*बुंदेलखंड की बदलेगी तस्वीर*

मंत्री सिलावट ने कहा कि इस परियोजना की शुरुआत होने पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सूखे बुंदेलखंड में पानी की कमी दूर हो जाएगी और केन का पानी मध्य प्रदेश को मिल सकेगा। यह परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने में अहम साबित होगी।

*क्या है पूरी परियोजना*

श्री सिलावट ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8 दिसंबर को केन-बेतवा नदी को जोड़ने वाले प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट में 44,605 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। खास बात यह है कि इसका 90% खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। इसके तहत 176 किलोमीटर की लिंक कैनाल का निर्माण किया जाएगा, जिससे दोनों नदियों को जोड़ा जा सकेगा। प्रोजेक्ट के अस्तित्व में आने के बाद मध्य प्रदेश के सागर-विदिशा सहित 12 जिलों को पानी मिलेगा। इसके साथ ही 10 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट 8 साल में पूरा कर लिया जाएगा।

Ken Betwa National Link Project

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट से नॉन मानसून सीजन (नवंबर से अप्रैल के बीच) में मध्यप्रदेश को 1834 मिलियन क्यूबिक मीटर व उत्तर प्रदेश को 750 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। इस योजना से सागर-विदिशा समेत मध्यप्रदेश के 8 जिलों को पानी पहुंचाना है।

*बेतवा की सहायक नदियों पर बनेंगे बांध*

प्रोजेक्ट के पहले फेज में केन नदी पर ढोड़न गांव के पास बांध बनाकर पानी रोका जाएगा। यह पानी नहर के जरिया बेतवा नदी तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, दूसरे फेज में बेतवा नदी पर विदिशा जिले में 4 बांध बनाए जाएंगे। इसके साथ ही बेतवा की सहायक बीना नदी जिला सागर और उर नदी जिला शिवपुरी पर भी बांधों का निर्माण किया जाएगा।

Also Read: हर दिसंबर में जिंदा हो जाता है (Gets Alive)”उस जज” का देश को “हिंदू राष्ट्र” ( “Hindu Nation”) बनाने वाला फैसला 

प्रोजेक्ट के दोनों फेज से सालाना करीब 10.62 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही, 62 लाख लोगों को पीने के पानी के साथ 103 मेगावॉट हाइड्रो पावर भी पैदा किया जाएगा। केन-बेतवा लिंक परियोजना में दो बिजली प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 72 मेगावॉट है।