WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Khandwa By Election  भाजपा से हर्ष चौहान और अर्चना चिटनिस में जोर आजमाइश

1359
WhatsApp Image 2021 10 01 At 3.50.27 PM 696x477

Bhopal MP:  मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने भी खंडवा लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा से अपनी दावेदारी की। वे आज भोपाल में भाजपा कार्यालय पहुंची और कहा कि पार्टी इस उपचुनाव के लिए तैयार हैं। पार्टी अगर टिकट देगी तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूँ। उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवार कोशिशों में भी जुट गए।

भाजपा के दिवंगत सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान भी इस लोकसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। वे भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय आ चुके हैं। हर्षवर्धन चौहान का कहना है कि खंडवा उपचुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है और पार्टी फिर चुनाव जीतेगी।

बताया गया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से इनकी मुलाकात होने वाली है। सब कुछ ठीक रहा तो पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उम्मीदवार का चयन कर नाम घोषित करेगा।
भाजपा में टिकट को लेकर भारी अंतर्कलह है। टिकट के तीन-चार दावेदार सामने हैं। हर्षवर्धन चौहान, अर्चना चिटनीस, कृष्ण मुरारी मोघे के अलावा कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी चर्चा में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर्षवर्धन चौहान को टिकट देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्चना चिटनिस और दीपक जोशी मिलकर लॉबिंग कर पार्टी को indirectly धमकी दे रहे हैं कि हर्षवर्धन चौहान को जीतने नहीं देंगे। कृष्ण मुरारी मोघे भी जोर आजमाइश कर रहे हैं। अलग-अलग गुट के नेता अपने-अपने नेता के लिए मैदान में है।