WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Khandwa By-election: देखिए बागली में आखिर यह शराब कहां से आई?

1139

Bagli: खंडवा लोकसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार तो थम गया है लेकिन अंदरूनी प्रचार जारी हैं जिसमें शराब बांटने के मामले को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं। गुरुवार को खंडवा लोकसभा की बागली सीट पर ऐसा ही हुआ। कांग्रेस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष और जिला महामंत्री पर शराब बांटने के आरोप लगाए। शराब से भरी गाड़ी भी पकड़ी। भाजपा नेताओं ने आरोपों को गलत बताया।

जानकारी के मुताबिक बागली विधानसभा के श्यामनगर में शराब से भरी एक गाड़ी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक पटेल व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने पकड़ा। काफी देर तक गहमागहमी हुई। इसके बाद कांग्रेस ने कुछ वीडियो जारी किए जिसमें शराब की गाड़ी के साथ भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा और मंडल अध्यक्ष टिकेंद्रप्रताप सिंह दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दोनों नेता मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांट रहे हैं। जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत पुलिस से की है।

आरोप गलत, हम तो बाद में गए थे

इधर इस मामले में भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा ने कहा कि कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है। हम तो मौके पर बाद में गए थे, पहले कांग्रेस वाले वहां थे। शराब खुद बंटवा रहे हैं और आरोप हम पर लगा रहे हैं। हमने जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को सूचना दे दी है। मामले को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग के मध्य गुत्थी फंसी गई है।

देखिए वीडियो-