WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Khandwa Loksabha By-Election: OBC के मतदाता ज्यादा इसलिए BJP ने ज्ञानेश्वर पाटिल को बनाया उम्मीदवार!

2951
Khandwa Loksabha By-Election

Khandwa Loksabha By-Election

*खंडवा से जय नागड़ा की रिपोर्ट*

खंडवा। भाजपा ने आज खंडवा संसदीय क्षेत्र से ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया।
52 वर्षीय पाटिल अविभाजित खंडवा जिले में वर्ष 2000-05 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। उनके कार्यकाल में ही तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम खंडवा जिले के ग्राम तोरणी में पानी रोको अभियान को देखने आये थे।

Khandwa Loksabha By-Election

भाजपा में वे पूर्व सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के बहुत करीबी माने जाते है। सहज , सरल ज्ञानेश्वर पाटिल के नाम पर खंडवा और बुरहानपुर जिले के सभी विधायक भी एकमत हैं, इसीलिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी उनको अपना समर्थन दिया।

बुरहानपुर में गुटीय विवादों से बचने के लिए ही जहाँ स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन को ही किनारे किया गया वहीँ पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस को भी टिकट से वंचित किया गया।

ज्ञानेश्वर पाटिल पिछड़ा वर्ग से आते है और खंडवा संसदीय क्षेत्र के जातिगत समीकरण में OBC की बड़ी संख्या भी उनके चयन का आधार रही है। दरअसल कांग्रेस के अरुण यादव जो स्वयं OBC वर्ग से आते है उनके इस चुनाव में हटने से ही भाजपा ने यहाँ ओबीसी कार्ड चला है।

Also Read: MP में बड़ी ग्राम पंचायतों में खुलेंगे उप लोक सेवा केंद्र, अब खसरे की नकल भी 181 सेवा से लिंक होकर व्हाट्स एप पर मिल सकेगी

चूँकि, कांग्रेस ने यहाँ ठाकुर राजनारायण सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया और वे राजपूत समाज से आते है। जिले में OBC का प्रतिशत निश्चित रूप से राजपूत वोटर्स से ज्यादा है।

Khandwa Loksabha By-Election

बहरहाल आज ज्ञानेश्वर पाटिल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी रहेंगे।

नामांकन दाखिले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खंडवा में एक चुनावी सभा को भी सम्बोधित करेंगे। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर राजनारायण सिंह भी आज ही अपना नामांकन दाख़िल करेंगे। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी रहेंगे।