WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone MP: प्रशासन का जमकर बुलडोजर चला, 4 illegal colonies से अतिक्रमण हटाया

1640
illegal colonies

Khargone MP: प्रशासन का जमकर बुलडोजर चला, 4 illegal colonies से अतिक्रमण हटाया

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

Khargone MP: खरगोन में आज अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का जमकर बुलडोजर चला। स्थानीय बीटीआई रोड पर 4 अवैध कॉलोनियों पर एसडीएम मिलिंद ढोके की अगुवाई में प्रशासन ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। अवैध कॉलोनियों  पर प्रशासन के शिंकजे से हड़कंप मच गया है। लंबे समय बाद अवैध कॉलोनियों को लेकर प्रशासन की सख्ती देखी गई।

देखिये वीडियो:

 

खरगोन में जमीनों के भाव आसमान छूने के बाद प्रभावी लोगों द्वारा खेतों को काटकर प्रशासन से बिना अनुमति के कॉलोनियों के निर्माण की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है।

इस दौरान कॉलोनाइजरों के द्वारा विरोध भी किया लेकिन मौके पर मौजूद टीम ने एक नहीं सुनी। इस दौरान एसडीएम ढोके के पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश और तीखे तेवर के बाद विरोध करने वाले शांत हो गये। नगरपालिका, राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही को अन्जाम दिया।

इस दौरान नई नई बन रही इन अवैध कॉलोनियों में नगर पालिका अमले ने अवैध कच्चे-पक्के निर्माण तोड़े। खास बात यह है कि प्रशासन ने अवैध कॉलोनी पर बोर्ड लगाकर आमजन से प्लाट क्रय और विक्रय नहीं करने की भी अपील की है।

नवागत एसडीएम मिलिन्द ढोके ने मीडिया को बताया कि बिना परमीशन के अवैध कॉलोनियों को लेकर शिकायत के बाद चार कॉलोनियों में कार्यवाही की गई है। गलत तरीके से कॉलोनियों का निर्माण किया जा रहा था।

कॉलोनी के बाहर बोर्ड भी लगाये गये हैं। शहर में निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी। जाँच की जा रही है अगर बिना अनुमति और नियम विरूद्ध काम किया गया तो कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएँगे।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, मिलिन्द ढोके (एसडीएम)-

कौन बनेगा इंदौर और भोपाल का पहला पुलिस कमिश्नर, कई नाम चर्चा में