WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone Murder News: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लूट कर हत्या

926
WhatsApp Image 2023 01 13 At 3.19.32 PM 696x375

Khargone Murder News: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लूट कर हत्या

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

Khargone: खरगोन में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लूट कर हत्या करने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। मेनगांव थाने के जैतापुर क्षेत्र में शकुंतला भालसे अपने मकान में अकेली ही रहती थी। संदिग्ध परिस्थिति में महिला की लाश मिली है।
महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। मृतिका के बेटे ने अज्ञात के द्रवारा लूट कर हत्या करने के आरोप लगाये है। बुजुर्ग महिला के शरीर से करीब तीन से चार लाख रुपए कीमत के गहने और घर में रखे करीब 20 हजार रूपये नगदी भी गायब है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जैतापुर जैसे पाश इलाके में बुजुर्ग महिला की लूट हत्या की खबर से खरगोन शहर में सनसनी फैल गई है।
दरअसल बुजुर्ग महिला जैतापुर क्षेत्र में अपने पैतृक मकान में ही रहती थी। महिला के बेटे शहर में अन्य जगह रहते थे। मृतिका पैतृक सम्पत्ति की देखरेख और किराया वसूली के लिये पैतृक मकान में ही अकेली रहती थी। वरदात की सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को लेकर
एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी मनीष खत्री, एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला सहित एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

एसपी धर्मवीर सिह ने मीडिया से चर्चा में बताया की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। महिला की मौत है या हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के बाद खुलासा होगा। फोरेंसिक टीम सहित पुलिस की सभी टीम जाॅच में लगी है। सारे तथ्यो को लेकर पुलिस जाॅच कर रही है। महिला के जेवर गायब होने को लेकर एसपी का कहना है संदिग्ध लाश मिली है। मौत का कारण कुछ भी हो सकता है। पुलिस हर एंगल हर पहलू पर जाॅच कर रही है। महिला घर पर अकेली थी किस प्रकार मौत हुई है। मौके पर चैकिंग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद और परिजनों के स्टेटमेंट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। सस्पेसियस मामला है। संभावना कुछ भी हो सकती है।

इधर मृतिका महिला के बेटे राकेश भालसे का कहना है कि माॅ घर पर अकेले रहते थी। सुबह 7:30 बजे फोन आया पड़ोसी का कि मम्मी पलंग से गिर गये। यहां आकर देखा वे मृत अवस्था में पड़े थे। नाखून से नोंचने के निशान है। मुंह में से खून निकल रहा था। गहने शरीर से गायब थे। पैसे भी नीचे अलमारी में से गायब थे। माॅ के साथ लूट हुई है। तीन चार लाख के गहने थे। करीब ₹20 रुपये नकदी थे। लूट के बाद हत्या कर दी है ऐसा लग रहा है। पुलिस चौकी पर भ रिपोर्ट दर्ज कराने गया था। एसपी साहब सहित सभी पुलिस अधिकारी आए थे। जांच कर रहे हैं।