WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone News: खरगोन दंगे का फरार एक और 10 हजार रूपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

1311
WhatsApp Image 2022 08 02 At 7.43.58 PM

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

Khargone: खरगोन में रामनवमी पर हुए दंगे का फरार एक और आरोपी को पुलिस ने लगातार तीसरे दिन गिरफ्तार किया। 10 हजार रूपये का इनामी 24 वर्षीय समीर उर्फ झण्डा पिता सफी पेंटर रंगरेजवाड़ी झण्डा चौक की एन.एस.ए. वारंट के तहत गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस की विशेष टीम ने रात 2 बजे नवग्रह तिराहे से आरोपी समीर को गिरफ्तार किया।

आरोपी समीर पर भी कोतवाली थाना खरगोन में बलवा आगजनी, मारपीट के साथ-साथ विस्फोटक अधिनियम के 3 मामलों मे फरार चल रहा था। हाल ही में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने समीर झण्डा पर एनएसए की कार्यवाही की थी।

एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि जिला दंडाधिकारी के द्रवारा एनएसए जारी किया गया था। सूचना मिली थी खरगोन आने वाला है बीती रात 2 बजे आरोपी समीर झण्डा को नवग्रह तिराहे से पकड़ा है।

इस पर 22 आपराधिक प्रकरण हत्या, अपहरण जैसे अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी समीर उर्फ झण्डा मिम ग्रुप का सक्रिय सदस्य था। अपराध के साथ ही खरगोन दंगे में मिम ग्रुप मास्टरमाइंड था। गौरतलब है कि रविवार को पुलिस ने शमी उल्ला और वली उल्ला दोनों  भाई दंगे के मास्टरमाइंड 10 हजार रूपये के इनामी को गिरफ्तार किया था।

साथ ही इन्दौर में वली उल्ला को पनाह देने वाले रिश्तेदार सादिक शेख को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों भाई शमी और वली शहर के वार्ड क्रमांक 16 की नव निर्वाचित कांग्रेस पार्षद तहीरा बी के बेटे है। दंगों के फरार आरोपियों  पर पुलिस के शिकंजे से शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, धर्मवीर सिंह (एसपी, खरगोन)-