WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Khargone News: ब्रजधाम हवेली में में फूलो से खेली गई होली में श्रदालुओ का सैलाब उमडा

ब्रजधाम हवेली में में फूलो से खेली गई होली में श्रदालुओ का सैलाब उमडा, वैष्णव संप्रदाय के संत यदुनाथ जी महोदय की मौजूदगी में सम्पन्न हुई होली, ब्रज के तर्ज पर 40 दिन तक मंदिर में चलती है होली

2151

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन की ब्रजधाम हवेली में रविवार की रात फूलो से खेली गई होली में श्रदालुओ का सैलाब उमडा। ब्रज की तर्ज पर 40 दिन के होली उत्सव के दौरान आज फूल होली का आयोजन किया गया था। इस दौरान वैष्णव संप्रदाय के संत यदुनाथ जी महोदय की मौजूदगी में मंदिर परिसर में जमकर फूलो की बौछार हुई। फाग उत्सव के तहत यदुनाथ महाराज ने ठाकुर जी की हवेली में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं के जन सैलाब के साथ विभिन्न प्रकार के फूलों से होली खेली।

इस दौरान हजारों श्रद्धालु गोवर्धन भगवान के रसिया के भजनों पर जमकर थिरकते नजर आए। वही फाग उत्सव के दौरान मदिर में मौजूद हर श्रद्धालु अपने ऊपर फूलों की बरसात होने से अपने आपको धन्य मानते नजर आए। हर कोई श्रदालु अपने ऊपर फूल डलवाने को लेकर आतुर नजर आया। उल्लेखनीय है की खरगोन के ब्रजधाम में भी ब्रज की तर्ज पर 40 दिन तक मंदिर में फूलों सहित विभिन्न प्राकृतिक रंगों से होली खेली जाती है। जिसमे प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद शामिल होते है।

यदुनाथ जी महाराज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ब्रज में जिस प्रकार से ठाकुर जी के साथ 40 दिन तक होली खेली जाती है उसी तर्ज पर यहां भी ठाकुर जी के साथ फूलों से होली गई। पिछले साल जो भी हुआ उसे भूलकर प्रभु के रंग में रमा जाओ। उत्तरप्रदेश में होली मतलब है होली। पुराना भूलकर नये रंग नई सुगंध के साथ जीवन शुरू करना है। इस होली में बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक अपना आपा खो देते है। वही फाग उत्सव में पहुंचे श्रद्धालु कन्हैया कोठाने का कहना है की अवनि ग्राम स्थित ठाकुर जी की हवेली पर हर साल की तरह इस साल भी फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह बसंत पंचमी से लेकर होलिका दहन तक आयोजित होता है। आज वैष्णव संप्रदाय के यदुनाथ महाराज की मौजूदगी में आयोजन हो रहा है। जहां फूलों से होली खेली गई।