WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Khargone News: अमानवीयता की हद पार, महिला के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घूमाया

1969

Khargone News: अमानवीयता की हद पार, महिला के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घूमाया

 

महिला के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घूमाया, महिला के भाईयो ने पति ने की पिटाई, पति सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना का हुआ विडियो वायरल, काका के घर रह रही महिला को पति और महिला के भाईयो ने दी सजा

खरगोन- मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के केली गांव में महिला को पति के कंधे पर बैठकर गांव में घुमाने का मानवता को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पति का घर छोडकर अपने काका के घर रह रही 45 वर्षीय महिला के साथ पहले महिला के भाईयो ने सार्वजनिक पीटाई की और फिर पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया।

अमानवीयता की हद को पार कर रहे इस घटनाक्रम का विडियो वायरल हो रहा है। ऊन पुलिस ने पति मगन मनस्या सहित सात लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। महिला अपने पति का घर छोड़कर पांच माह से काका के घर ही रह रही थी। काका के घर रहने पर पति और महिला के भाईयो ने ही उसे सजा दी। 30 जून की पूरी घटना बताई जा रही है।

पति एक हत्याकांड में जेल चला गया था। इस दौरान पीडित महिला अपने काका के घर चली गई थी।
मौके से लौटे एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने मीडिया को बताया की 30 जून को केली में पारिवारिक विवाद हुआ था। मौके पर एएसआई सुरेन्द्रसिह पंवार पहुंचे थे। लेकिन महिला पति के साथ जाने को राजी हो गई थी। बाद मे समझौता हो गया था। काका अनारसिह और महिला के चोट के निशान पर मेडिकल कराकर पुलिस ने समझाइस देकर अदमचेक काट दिया था। लेकिन मंगलवार को अमानवीय विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पति सहित कैशिया सोयला भटनागर, थावरिया लालसिंग मंडलौई, कालू छावडा निवासी लावरिया पानी, राधु हरदास मंडलौई निवासी नुरला फल्या के खिलाफ धारा 147,148,149, 354क,354घ, 355, 509 और 506 के तहत नामजद प्रकरण दर्ज किया है।

घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक और घटना में शामिल 20 से 25 लोगो की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने दो टीम बनाई है। एसडीओपी ने बताया की एसपी धर्मवीर सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। किसी को भी बक्सा नही जायेगा। महिला के चार बच्चे है सभी की शादि हो गई थी। महिला पति के साथ जाने को तैयार हो गई थी, जब 30 जून सामान लेने काका अनारसिह के घर गई उस दौरान पीटाई और अमानवीय घटना की गई है। देवास के बाद खरगोन जिले के केली में हुई इस अमानवीयता की हद को पार करने वाली घटना ने शर्मसार कर दिया है।