WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone News: 2 और 3 मई- त्योहारों के दिन संपूर्ण कर्फ्यू लगाने का बड़ा फैसला

3188

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: शहर में आगामी त्यौहार को लेकर प्रशासन ने 2 और 3 मई को सम्पूर्ण दिन कर्फ्यू रखने का बड़ा फैसला किया है।

हालाँकि प्रशासन ने रविवार एक मई को पूर्व की तरह ही सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक छूट देकर लोगों को राहत दी है।

रविवार को शहर में सभी दुकानें खुलेंगी। ईद, अक्षया तृतीया सहित आगामी त्यौहार को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं।

विभिन्न समुदाय के प्रमुख लोगों की बैठक के बाद 2 और 3 मई को सम्पूर्ण शहर में पूरे समय दिन और रात में कर्फ्यू रहेगा।

अपर कलेक्टर सुमेरसिंह मुजाल्दे ने मीडिया को बताया कि शहर में आगामी त्यौहार को लेकर 2 और 3 मई को संपूर्ण कर्फ्यू का निर्णय हुआ है।

1 मई को पूर्व की तरह सुबह 8 बजे से 5 बजे तक की छूट रहेगी। अक्षया तृतीया पर शादी वाले एक मई को छूट के दौरान बाहर जा सकते हैं।

शहर में शादी समारोह के आयोजन नहीं होंगे। ईद पर घर में रहकर ईद मनाई जाएगी।

 

मुजाल्दे ने बताया कि परीक्षा वाले विद्यार्थियों के पास प्रशासन जारी करेगा। परिस्थितियों के अनुसार प्रशासन निर्णय में फेरबदल कर सकता है।

 

इधर प्रभारी एसपी रोहित काशवानी ने मीडिया के माध्यम से आगामी त्यौहार को लेकर शांति, भाई चारा बनाये रखने की अपील की है।

रोहित काशवानी ने बताया कि पुलिस प्रशासन सतर्क है। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। जेल वाहन तैयार है। शहर में अस्थाई जेल भी बनाई गई है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने और शांति व्यवस्था में खलल करने वालों को नहीं बख्शा जायेगा।