WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Khargone News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर तैयारी शुरू,जनजागृति गीत का शुभारंभ

1421
Khargone News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर तैयारी शुरू,जनजागृति गीत का शुभारंभ

Khargone News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर तैयारी शुरू,जनजागृति गीत का शुभारंभ

Khargone: खरगोन में आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर नगरपालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी ने इस दौरान जनजागृति गीत का शुभारंभ किया। निमाडी भाषा में स्वच्छता जागरूकता को लेकर बनाया गया गीत को युवा कलाकार अकुर जोशी ने तैयार किया है। स्थापना दिवस को लेकर नगरपालिका के द्रवारा आज सफाई मित्रो का सम्मान भी किया। मध्यप्रदेश के 67 स्थापना दिवस को लेकर नगरपालिका के द्रवारा शहर के चौराहो पर 67 दीपक का प्रज्वलन आकर्षण का केन्द्र रहा।

गौरतलब है की मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश में 7 दिवसीय आयोजन की श्रृंखला में स्वच्छता अभियान को लेकर आज आयोजन शहर में किये गये थे।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का कहना था की 2023 के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की शुरूवात हो गई है। नगरपालिका की नई परिषद बनी है। पहले भी शहर ने स्वच्छता को लेकर अच्छा काम किया है। इस बार उम्मीद है की 2023 में स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर की रैक देश में टाप पर रहेगी। नगरपालिका के द्रवारा तैयार किया गया निमाडी भाषा में जागरूकता गीत स्वच्छता अभियान में कारगर साबित होगा।

नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी का मानना था की इस वर्ष स्वच्छता अभियान में देश में नम्बर नगरपालिका बनाना है इसके लिये शहरवासीयो को भी आगे आना होगा। इधर नगरपालिका अधिकारी प्रियंका पटेल का कहना था की जीरो वेस्ट इवेंट के तहत आज सफाई मित्रो को सम्मानित करते हुए सुरक्षा कीट भी दिये गये है। 2023 स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर एक नया जागरूकता निमाडी भाषा में गीत तैयार किया है। शहर को नम्बर वन लाने के लिये कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन और परिषद के सहयोग से करेगे। इस दौरान नगरपालिका अधिकारी ने आम जनता से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की भी अपील की।