WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Kisan Nyay Yatra Stopped : किसान न्याय यात्रा को रोकने के लिए पुलिस रास्तों पर अड़ी!

994
WhatsApp Image 2024 09 20 At 14.35.29

Kisan Nyay Yatra Stopped : किसान न्याय यात्रा को रोकने के लिए पुलिस रास्तों पर अड़ी!

बैरिकेड, ट्रक और जेसीबी खड़ी कर ट्रैक्टरों को रोका गया!

Indore : कांग्रेस ने शुक्रवार को इंदौर में किसान न्याय यात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी यात्रा में शामिल हुए। इस रैली को इंदौर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी, इसलिए रिजनल पार्क पर ट्रैक्टरों को शहर में प्रवेश रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए और ट्रकों को रास्ते पर खड़ा कर दिया था। खंडवा रोड पर जेसीबी से ट्रैक्टरों को रोका गया। भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया।

WhatsApp Image 2024 09 20 at 14.35.29 1

जानकारी मिलने के बाद जीतू पटवारी ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट डालते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को यदि पुलिस रोकती है तो कार्यकर्ता विरोध न करे। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। साढ़े 11 बजे पटवारी व सिंह रीजनल पार्क पहुंचे और ट्रैक्टर पर सवार होकर आगे बढ़ने लगे। इस बीच अफसरों ने ट्रक अड़ाकर उनके वाहन रोके। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता ट्रक हटाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान उनकी पुलिस अफसरों से कहासुनी भी हुई।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। सबसे ज्यादा भीड़ रीजनल पार्क पर थी। उपज के समर्थन मूल्य बढ़ाने व किसानों की अन्य मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रशासन ने रैली की अनुमति नहीं दी, लेकिन कांग्रेस नेता रैली निकालने के लिए अड़े हुए थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने कहा कि सरकार अनुमति नहीं देकर विरोध रोकना चाहती, लेकिन हम आंदोलन के लिए अडिग है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की तरफ बढ़े।

चोइथराम मंडी के पास पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोकना शुरू कर दिया। उन्होंने बैरिकेड लगा रखे थे। तेजाजी नगर के पास बुलडोजर भी खड़े किए गए। इससे नाराज कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोपहिया पर तीन सवारी बैठकर आए कार्यकर्ता व नेताओं के चालान भी पुलिस ने काटे। इसके बावजूद ट्रैक्टर से कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान कलेक्ट्रेट तक पहुंचे और प्रदर्शन किया।