WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कॉलम

KISSA-A-IAS: कुछ ‘ऐसे फोटो’ जो महिला IAS के लिए मुश्किल बने!

1585

KISSA-A-IAS: कुछ ‘ऐसे फोटो’ जो महिला IAS के लिए मुश्किल बने!

इन दिनों देश के ब्यूरोक्रेटिक सर्कल में कर्नाटक की महिला IAS अधिकारी रोहिणी सिंदूरी खासी चर्चा में है। उनके चर्चित होने का कारण उनके और कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की पूर्व एमडी IPS रूपा मौदगिल के बीच चल रहा विवाद है। IPS रूपा ने आरोप लगाया कि IAS रोहिणी सिंधुरी ने कुछ पुरुष IAS अफसरों के साथ अपनी निजी तस्वीरें शेयर की। रूपा का आरोप है कि अखिल भारतीय सेवा नियमों के मुताबिक, इस तरह की फोटो शेयर करना अपराध की श्रेणी में आता है। डी रूपा साइबर क्राइम डिवीजन की हेड बनने वाली भारत की पहली महिला रही हैं। विवाद इतना बढ़ा कि राज्य सरकार ने दोनों अफसरों का तबादला कर दिया।

KISSA-A-IAS: कुछ 'ऐसे फोटो' जो महिला IAS के लिए मुश्किल बने!

अब बात करते हैं, रोहिणी सिंदूरी की। कई राज्यों के सेंट्रल स्कूल में पढ़ाई करने वाली रोहिणी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद IAS बनने का फैसला किया। रोहिणी सिंधुरी के पिता सरकारी नौकरी में थे। उनकी पोस्टिंग देश के अलग-अलग राज्यों में रही। इसलिए रोहिणी सिंधुरी ने विभिन्न सेंट्रल स्कूलों से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।रोहिणी सिंधुरी का जन्म 30 मई 1984 को आंध्र प्रदेश में हुआ था।

रोहिणी सिंधुरी ने इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद कुछ समय तक शैल इंडिया कंपनी में नौकरी की।
IAS ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें कर्नाटक कैडर में नियुक्ति मिली। वे 2009 बैच की IAS अधिकारी हैं। रोहिणी को अपनी ड्यूटी के प्रति काफी ईमानदार, गंभीर और धाकड़ ऑफिसर माना जाता है।

KISSA-A-IAS: कुछ 'ऐसे फोटो' जो महिला IAS के लिए मुश्किल बने!

उनके पति सुधीर रेड्डी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और वे दो बच्चों की मां हैं। रोहिणी सिंधुरी खुद सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। लेकिन, इंस्टाग्राम पर उनके नाम पर कई फैन अकाउंट्स हैं।

KISSA-A-IAS: कुछ 'ऐसे फोटो' जो महिला IAS के लिए मुश्किल बने!

महिला अफसरों में कैसे छिड़ा विवाद
दो महिला अधिकारियों (रोहिणी सिंधुरी और डी रूपा) के बीच बीते कई दिनों से निजी तस्वीरों को लेकर घमासान चल रहा है। IPS अफसर डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी की कुछ प्राइवेट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और आरोप लगाया था कि उन्होंने पुरुष IAS अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजी हैं। डी रूपा के आरोपों को रोहिणी सिंधुरी ने सिरे से खारिज किया और उन्हें बदनाम करने का आरोप भी लगाया। इसके बाद, ये बवाल और बढ़ता गया। सरकार ने दोनों अधिकारियों को बिना पोस्टिंग के ही ट्रांसफर कर दिया। डी रूपा के पति मुनीश मौदगिल, जो खुद IAS अधिकारी हैं, का भी तबादला कर दिया गया। डी रूपा को कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक और रोहिणी सिंधुरी को हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त के पद से हटा दिया गया।

WhatsApp Image 2023 03 05 at 7.06.24 AM

तीन पुरुष अफसरों को फोटो भेजने का मसला
भारतीय पुलिस सेवा की 2000 बैच की आधिकारी डी रूपा ने अपने फेसबुक पेज पर रोहिणी सिंदूरी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- भले ही इस तरह की तस्वीरें सामान्य लगें, लेकिन जब एक महिला IAS अधिकारी केवल एक या दो नहीं, बल्कि तीन पुरुष IAS अधिकारियों को अकेले-अकेले ऐसी तस्वीरें भेजें तो इसका क्या मतलब है? यह उनका निजी मामला नहीं हो सकता है। IAS सेवा आचरण नियमावली के अनुसार यह अपराध है। कोई भी जांच एजेंसी इन तस्वीरों की प्रमाणिकता की जांच कर सकती है। ऐसी तस्वीरें भेजने के पीछे का संदर्भ कुछ और लगता है!

Ias Rohini Sindhuri and IPS D Roopa Moudgil

बदनाम करने के लिए एक झूठा अभियान
इसके बाद रोहिणी सिंधुरी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने डी रूपा के आरोपों पर कहा कि वे उन्हें बदनाम करने के लिए एक झूठा अभियान चला रही हैं। इस मामले पर उन्होंने अधिकारियों के पास शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वे लीगल एक्शन भी ले रही है। इस पर डी रूपा ने सिंधुरी के मीडिया स्टेटमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी फेसबुक पोस्ट में पूछा कि क्या वह डिलीट की गई न्यूड तस्वीरों के बारे में बात करेगी और क्या जिस नंबर से तस्वीरें भेजी गई थी वह उनका नहीं था। डी रूपा ने लिखा कि क्या एक महिला IAS अधिकारी ऐसी तस्वीरें भेज सकता है? किस वजह से ये तस्वीरें भेजी गई थीं? यह उसके खिलाफ कार्रवाई को रोकने के लिए है, जहां प्रारंभिक जांच में आरोप साबित हुए थे? उन्हें जवाब देना चाहिए।

images 15

IAS रोहिणी सिंधुरी ने डी रूपा को मानहानि का नोटिस थमाया और एक करोड़ की डिमांड की। मानहानि के नोटिस में कहा गया कि डी रूपा को बिना शर्त माफी मांगनी होगी और उसे अपने फेसबुक पेज पर अपलोड करना होगा। साथ ही, रोहिणी सिंधुरी से संबंधित किए गए पोस्ट को डिलीट भी करना होगा।


Read More… KISSA-A-IAS:गालीबाज IAS जिनका गुस्सा हमेशा सर आंखों पर! 


इस झगड़े से मुख्यमंत्री भी नाराज
कर्नाटक की इन दो महिला अफसरों के बीच का विवाद अभी थमा नहीं है। एक तरफ रोहिणी सिंधुरी ने डी रूपा पर मानहानि का केस ठोक दिया। वहीं, बेंगलुरु की एक सिविल कोर्ट ने डी रूपा और लगभग 60 मीडिया संस्थानों को रोहिणी सिंधुरी के खिलाफ ‘झूठे और मानहानिकारक’ बयान प्रकाशित करने से प्रतिबंधित कर दिया। सोशल मीडिया पर दोनों अफसरों की जंग से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी बेहद नाराज हैं। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दोनों अफसरों के इस व्यवहार को लेकर चेतावनी दी है। डी रूपा के पति मुनीश मोदगिल का ट्रांसफर प्रधान सचिव, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग पद पर कर दिया गया है। वे अभी तक सर्वे सेटलमेंट और लैंड रिकॉर्ड डिपार्टमेंट में कमिश्नर पद पर थे। उन्होंने मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से कहा है कि दोनों अफसरों को अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दें। उन्होंने उनसे पर्सनली बात भी है। उन्होंने बताया कि दोनों अधिकारियों ने अपनी शिकायत लिखित रूप से दी हैं। मुख्य सचिव खुद इन शिकायतों को देख रही हैं।