WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

KYC Update FASTag: MP के सभी टोल प्लाजा में आज से केवायसी अपडेट फास्टैग ही होंगे स्वीकार

3086

KYC Update FASTag: MP के सभी टोल प्लाजा में आज से केवायसी अपडेट फास्टैग ही होंगे स्वीकार

भोपाल: राजधानी सहित प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर आज से KYC Update FASTag ही स्वीकार किए जाएंगे। जिन फास्टैग का बैंक खाता नंबर, आधार कार्ड एवं वाहन नंबर अपडेट नहीं होगा, उन्हें ब्लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे में आज से यदि बिना अपडेट फास्टैग से टोल प्लाजा से गुजरे, तो दोगुना टोल राशि चुकानी होगी। परिवहन विभाग एवं नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने बैंक प्रबंधन से 29 फरवरी से पहले केवायसी अपडेट का आग्रह किया था। पहले के फास्टैग नंबर, आधार कार्ड एवं वाहन नंबर से अटैच नहीं किए गए थे। यह केवल बैंक खाता नंबर के आधार पर ही संचालित हो रहे थे, जिन्हें टोल पर स्कैन कर खाते से राशि काटी जाती थी, पर्ची पर वाहन नंबर मेनुअल दर्ज होता था। एक ही कार्ड के इस्तेमाल इस्तेमाल कई वाहनों पर करने से विवाद की स्थिति बन रही थी।

राजधानी में 5 लाख से ज्यादा कार्ड सक्रिय

जिले में 18 लाख 50 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से चार पहिया पैसेंजर वाहनों की संख्या करीब 7 लाख है। शहर में लगभग 5 लाख फास्टैग सक्रिय हैं। जबकि अन्य जिलों एवं राज्यों के वाहनों की संख्या मिलाकर करीब 15 लाख फास्टैग भोपाल संभाग में वर्तमान समय में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। मप्र में करीब हर सातवें बैंक खाते से एक फास्टैग कार्ड सक्रिय है।