WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lack of Facilities : नवश्रृंगारीत गुलाब चक्कर में जल मंदिर, सुलभ शौचालय का अभाव संस्था प्रमुखों ने सौंपा ज्ञापन! 

359

Lack of Facilities : नवश्रृंगारीत गुलाब चक्कर में जल मंदिर, सुलभ शौचालय का अभाव संस्था प्रमुखों ने सौंपा ज्ञापन! 

Ratlam : शहर के कालिका माता क्षेत्र स्थित नवश्रृंगारीत ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में आएं दिन सांस्कृतिक, सामाजिक, योग प्राणायाम शिविर तथा संगीतमय आयोजन होते रहते हैं। जहां पर रतलाम सहित जिले से ही नहीं प्रदेश-भर से संगीत प्रेमी संगीत और गुलाब चक्कर की अनुठी छटा को निहारने पंहुचते हैं जहां से प्रभावित होकर लौटते हैं। यहां पंहुचने वाले आगंतुकों को कुछ कमियां खलती हैं जिसके निराकरण को लेकर संगीत साधकों तथा समाजसेवियों ने गुरुवार को गुलाब चक्कर में बैठक आयोजित करते हुए एक ज्ञापन जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अरुण पाठक को सौंपा और इस नवश्रृंगारीत परिसर में शीध्र ही जल मंदिर एवं सुलभ शौचालय निर्माण करने की मांग की गई।

IMG 20260305 WA0106

इतना ही नहीं इस परिसर में सुबह-शाम घुमने आने वाले दम्पति, अन्य तथा राहगीरों को यह कमियां खलती है और उन्हें विशेषकर सुलभ शौचालय का अभाव खलता है। ज्ञापन सौंपने वालों में अजीत जैन, विशाल कुमार वर्मा, राजेन्द्र चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह पंवार विपुल चौहान, अशोक कुमार शर्मा, बंटी लुईस, महेश सोनी, शिल्पा डाबी, ओमप्रकाश लक्ष्कार, चंचल चौहान, डॉ एस एन पडियार, मुकेश सिंह खंगारोत, हरीश गहलोत, प्रवीण आठे, हितेश कसेरा, महेन्द्र शर्मा, अश्विन शुक्ला, रमन सिंह हारोड, अश्विनी शुक्ला, महेंद्र शर्मा, भूपेंद्र व्यास, श्रीमती अरुणेश व्यास एवं अन्य सहयोगी मौजूद रहें!