WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ladli Bahna : डेढ़ फीसदी लाड़ली बहनों को हजार रूपए नहीं मिले, 25 तक मिलेंगे!

समस्या का पता लगाकर आने वाले सप्ताह में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी!

1132
WhatsApp Image 2023 06 15 At 8.15.08 PM 696x392

Ladli Bahna : डेढ़ फीसदी लाड़ली बहनों को हजार रूपए नहीं मिले, 25 तक मिलेंगे!

Indore : लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून को महिलाओं के खातों में एक हजार रूपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। लेकिन, करीब 1.5% लाड़ली बहनों के खातों में ये राशि नहीं पहुंची। अब यह राशि 25 जून तक ट्रांसफर की जाएगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 1209 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि बहनों के खाते में ट्रांसफर क़ी है। इस राशि में 98.5 प्रतिशत ट्रांसफर सफल रहा है। शेष 1.5% मामलों को चिन्हित किया गया कि उनके खातों में विभिन्न कारणों से राशि नहीं पहुंच सकी। इस समस्या का पता लगाकर आने वाले सप्ताह में सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। 25 जून के पहले हितग्राहियों के खाते में राशि जमा करा दी जाएगी।

इंदौर जिले से 2 लाख 50 हजार से भी अधिक महिलाओं ने योजना के लिए फॉर्म जमा किए हैं। सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र महिलाओं की अंतिम लिस्ट जारी करने के बाद महिलाओं के अकाउंट में एक रुपया भेजकर योजना का ट्रायल किया। इसके अलावा महिलाओं के मोबाइल नंबरों पर एसएमएस भी भेजे गए।

ये एसएमएस अधिकांश महिलाओं को तो मिल गए, लेकिन कुछ महिलाओं को नहीं मिले थे। योजना के लिए DBT और आधार नंबर अपडेट करवाने के लिए सरकार ने रविवार को छुट्टी के दिन भी बैंकें चालू रखवाई। इस दौरान एक और अवसर मिलने का फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं बैंकें पहुंचीं और डीबीटी और आधार नंबर अपडेट करवाया।