WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ladli Bahna Yojna : लाभ से वंचित बहनों को 2 महीने की राशि एकसाथ मिलेगी!

10 हजार से अधिक लाडली बहनों के खाते में एक हजार रुपए नहीं आने से खलबली!

2225
WhatsApp Image 2023 07 17 At 5.01.17 PM

Ladli Bahna Yojna : लाभ से वंचित बहनों को 2 महीने की राशि एकसाथ मिलेगी!

Indore : लाड़ली बहना योजना के लाभ से वंचित महिलाओं को 2 महीने की राशि एकसाथ मिलेगी! सुविधा के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 33 केंद्र शुरु किए गए हैं। सभी केंद्रों पर 18 जुलाई तक खाते खुलवाए जाएंगे। जिले में 10 हजार लाड़ली बहनाएं योजना के लाभ से वंचित थीं। उनके लिए शासन फिर से खाते खुलवा रहा है।

महिला और बाल विकास अधिकारी रामनिवास बुधौलिया ने बताया कि 10 हजार खाते खुलवाने का लक्ष्य है। इनमें से पहले दिन न 3 हजार से अधिक खाते खुलवाए जा चुके हैं। बाकी मंगलवार तक खुलवा दिए जाएंगे। शहर में 10 हजार से अधिक लाडली बहनों के खाते में एक हजार रुपए नहीं आने से विभाग में खलबली मची हुई थी। इसके लिए घर-घर जाकर जानकारी ली जा रही है कि किसके खाते में रुपए आए या नहीं।

कई खाते में इसलिए रुपए नहीं आए, क्योंकि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांजिस्टर) नहीं हुआ था। इसके लिए महिला और बाल विकास विभाग 52 केंद्रों पर लाड़ली बहनों के खाते खुलवा रहा है। नगर निगम के सभी जोनों पर भी खाते खोले जा रहे हैं। इसके लिए लाडली बहनों को 200 रुपए का शुल्क जमा कर डाकघर में खाता खुलवाना होगा। उनका हाथों हाथ डीबीटी भी किया जा रहा है।

बुधौलिया ने बताया कि लाड़ली बहनों के खाते खुलवाने का काम फिर शुरू हो गया है। आंकड़ों के अनुसार जिले में 10 हजार लाड़ली बहनाएं योजना के लाभ से वंचित थीं। उनके लिए शासन फिर से खाते खुलवा रहा है। इन खातों में दो महीने की राशि एक साथ डाली जाएगी।