WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ladli Behna Scheme : लाडली बहनों को दीवाली से मिलेंगे ₹1500, रक्षा बंधन पर मिलेंगे ₹250 ज्यादा, CM की घोषणा!

984
WhatsApp Image 2025 06 19 At 18.45.40

Ladli Behna Scheme : लाडली बहनों को दीवाली से मिलेंगे ₹1500, रक्षा बंधन पर मिलेंगे ₹250 ज्यादा, CM की घोषणा!

CM की इस घोषणा से हर महीने ₹1250 पाने वाली लाभार्थी महिलाओं में खुशी!

Indore : यह खबर लाडली बहनों को खुश करने वाली है। क्योंकि, ₹1000 महीने से शुरू की जाने वाली यह योजना ₹1250 से बढ़ाकर अब और ज्यादा हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा की, कि ‘लाडली बहन योजना’ के तहत महिलाओं को मिलने वाली ₹1250 की मासिक सहायता बढ़ाकर ₹1500 रुपए की जाएगी। यह नई घोषणा दिवाली से लागू होगी। मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर ₹250 अतिरिक्त देने की भी घोषणा की। यानी रक्षा बंधन पर भी लाडली बहनों को ₹1500 मिलेंगे।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद महिलाओं में खुशी है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में इस तरह की कई योजनाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि हमारी बहनें आत्मनिर्भर बनें, यही हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को ₹250 ज्यादा दिए जाएंगे, जिससे इस बार त्योहार की खुशियां और भी बढ़ जाएगी।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी बहनें आत्मनिर्भर बनें, यह हमारी प्राथमिकता है। सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। दीपावली से हर बहन के खाते में ₹1500 प्रतिमाह भेजे जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमने संकल्प पत्र में लाड़ली बहनों को योजना के द्वारा ₹3000 देने का वादा किया था। हम उसे वर्ष 2028 तक डंके की चोट पर हर-हाल में पूरा करेंगे। इस योजना की घोषणा के बाद प्रदेश की महिलाएं कभी खुशी नजर आ रही हैं।