WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ladli Behna Yojna:राणापुर में 5 जगह हुए कार्यक्रम,बेटी और बहु ने बहनों को बांटे लाड़ली होने का प्रमाणपत्र

1001
WhatsApp Image 2023 06 11 At 8.25.36 AM 1 696x313

Ladli Behna Yojna:राणापुर में 5 जगह हुए कार्यक्रम,बेटी और बहु ने बहनों को बांटे लाड़ली होने का प्रमाणपत्र

कमलेश नाहर की रिपोर्ट

राणापुर: राणापुर में नगर की बेटी नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया व बहु उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी ने बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रमाण पत्र बांटे।

नगर परिषद ने 15 वार्डो में 5 जगह पर कार्यक्रम आयोजित किया।नगर में धन्यवाद रैली भी निकाली जिसमे बहने कलश लेकर शामिल हुई।

शनिवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक क्लिक करते ही प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में 1209.64 करोड़ रुपये पहुंच गए।प्रशासन ने पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजन किया जिसमें महिलाओं को बुलाया गया था। सीएम का भाषण सुनाया गया।सीएम चौहान ने घोषणा की कि लाडली बहना की यह राशि धीरे धीरे बढ़ाकर 3हजार कर दी जाएगी यानि कि कांग्रेस द्वारा घोषित महिला सम्मान के डेढ़ हजार से दुगुनी।

WhatsApp Image 2023 06 11 at 8.25.36 AM

नगर परिषद राणापुर द्वारा अलग अलग वार्डो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वार्ड 3 व 9 का मुस्लिम जमात खाना में,6 व 7 का वार्ड 6 के तिराहे पर,11,12 व 13 का नवीन माध्यमिक शाला,14 व 15 का नाचनखेड़ा में तथा वार्ड 1 से 5 का नगर परिषद प्रांगण में हुआ।

कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले पुराना अस्पताल से एक धन्यवाद रैली का आयोजन किया। जो महात्मा गांधी मार्ग, तालाब फलिया, रोहित कॉलोनी होकर नगर परिषद प्रांगण मे समाप्त हुई।जिसमे नगर से बड़ी संख्या मे लाडली बहनो ने हिस्सा लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया। उसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश की लाडली बहनो से मन की बात कही ।कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनो को नगर परिषद द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम तहसीलदार सुखदेव डावर, भाजपा जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी अजजा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह नलवाया, नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया, उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी, सीएमओ कमलेश गोले, भाजपा मंडल महामंत्री लालचंद गाहरी, कोषाध्यक्ष आशीष सोनी ,पार्षद भावना गाहरी, वर्षा सुरेश पंचाल, कन्हैयालाल प्रजापत, रौनक सोनी ,नितिन राठौड़, लोकेन्द्र सिंह परिहार, मनीष सकलेचा, दिलीप डामोर ,कमला राजू सोलंकी ,दिनेश राठौड़ ,सन्देश सेठिया ,राहुल मकवाना लाला राठौड़ ,सुनील सोनी महिला बाल विकास की सुपर वाइज़र कलावती वास्कले, सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका नगर परिषद का पूरा अमला मौजूद रहा ।अंत मे आभार उपयंत्री अर्पित हटिला ने माना।