WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lady Doctor Thief : ऐसी महिला डॉक्टर जिसे चोरी की आदत, देवी की मूर्ति ही चुरा ली!

786
WhatsApp Image 2025 01 13 At 20.03.26

Lady Doctor Thief : ऐसी महिला डॉक्टर जिसे चोरी की आदत, देवी की मूर्ति ही चुरा ली!

आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई, मकान बिक गया और क्लिनिक भी नहीं चला!

Bhopal : एक महिला डॉक्टर ने आर्थिक मंदी से परेशान होकर देवी लक्ष्मी की मूर्ति पर ही हाथ साफ कर दिया। आधा किलो चांदी की ये मूर्ति भोपाल के मिसरोद इलाके के सागर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के मंदिर में स्थापित की गई थी। चोरी के बाद प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत की। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों से जांच के बाद महिला फिजियोथेरेपिस्ट डॉ मोनिका चेलानी (42) को संदिग्ध पाया और पकड़ लिया।

बागसेवनिया में एक किराए के मकान में रहने वाली महिला थेरेपिस्ट के घर दबिश देकर 60 हजार रूपए कीमत की इस मूर्ति को बरामद कर किया। पूछताछ में महिला डॉक्टर ने बताया कि उसे चोरी करने की आदत है। इस आदत में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम ने जांच में पाया कि डॉ. मोनिका के पिता का शहर के सबसे पॉश इलाके में पहले बंगला था। मंडीदीप में उनकी फैक्ट्री बंद होने के बाद हालात ख़राब हो गए। उन्हें बंगला बेचना पड़ा और वे बागसेवनिया में एक किराए के मकान में शिफ्ट हो गए। फिजियोथेरेपिस्ट महिला की शादी नहीं हुई है। उसकी दो बहनें और एक भाई भी है।

पुलिस के अनुसार मोनिका ने एक क्लीनिक खोला था। क्लीनिक नहीं चला तो वो आर्थिक परेशानी से घिर गई। कुछ अस्पतालों में उसने पार्ट टाइम जॉब भी किए। इस बीच 9 जनवरी को वह सागर अस्पताल में किसी से मिलने गई थी। वहां से निकलते वक्त उसके हाथ में एक बॉक्स दिखा, जिससे पुलिस का संदेह उस पर गया।