WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

लघु उद्योग भारती अध्यक्ष अनिल सारड़ा, सचिव अंचित पोरवाल मनोनीत!

उद्योगों के विकास व राष्ट्र हित में कार्य करेंगे, कार्यकारिणी घोषित!

551

लघु उद्योग भारती अध्यक्ष अनिल सारड़ा, सचिव अंचित पोरवाल मनोनीत!

 

Ratlam : लघु उद्योग भारती रतलाम इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अनिल सारड़ा अध्यक्ष, रोहित मालपानी सचिव, अंचित पोरवाल उपाध्यक्ष, शैलेन्द्र सुरेका कोषाध्यक्ष एवं संदीप सकलेचा मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए!

‌ इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सारड़ा ने बताया कि हम-सब मिलकर निरंतर उद्योगों के विकास के साथ-साथ राष्ट्रहित में काम करेंगे तथा उद्योगों के संचालन में आ रहीं परेशानियों का समाधान त्वरित करने के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विकास के लिए समर्पित एक अखिल भारतीय संगठन हैं, यह देश-भर में 581 जिलों में मौजूद हैं और लगभग 53 हजार सदस्य वाला एक बड़ा संगठन हैं। इसकी स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों को सहायता प्रदान करना और उन्हें संगठित करना हैं। लघु उद्योग भारती के सदस्यों को विकास और नवाचार के नए अवसरों की जानकारी प्रदान करने के लिए वे विभिन्न सम्मेलनों और कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं। यह संगठन MSME के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। प्रांतीय सदस्य चन्द्रप्रकाश अवतानी एवं पूर्व अध्यक्ष संजय व्यास के मार्गदर्शन में ईकाई का गठन किया गया।

IMG 20250517 WA0007

मालवा प्रांत सह-मीडिया प्रभारी संदीप सकलेचा ने बताया कि कार्यकारिणी में राजेश रांका, नीलेश बोरदिया, कुंदन सोनी, मोहित पगारिया, आदित्य वोहरा, विजय धनोतिया, मनीष मूलचंदानी, रौनक चोपड़ा, चंद्रप्रकाश सारडा, महेश सारडा आदि को लिया गया!