WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lakhimpur Khiri : अब BJP कार्यकर्ताओं को मारने वालों की तलाश, SIT ने ईनाम की घोषणा की!

983
WhatsApp Image 2021 11 12 At 7.48.47 PM 696x371

लखीमपुर खीरी। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के गोली चलाने के बाद हुई हिंसा में मारे गए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचानकर उनकी धरपकड़ तेज कर दी गई।

SIT ने कुछ ताजा तस्वीरें जारी कर लोगों से आरोपियों की पहचानकर सूचित करने की अपील की है। ये वो तस्वीर हैं, जो विशेषज्ञों की लैब में प्रमाणित हो चुकी है।

पिछले महीने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए BJP के तीन कार्यकर्ताओं के हमलावरों की ताजा तस्वीरें जारी की गई हैं। इन तस्वीरों में आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं को घेर घेरकर मार रहे हैं।

तस्वीरों में हमलावर नजर आ रहे हैं। इन लोगों की पहचान और इनके बारे में सूचना देने वाले को SIT ने पुरस्कार देने की घोषणा की है।

साथ ही उनका नंबर और नाम भी गोपनीय रखा जाएगा, इस बारे में कई मोबाइल नंबर भी जारी किए गए। सारी सक्रियता इसलिए, क्योंकि 15 नवंबर को घटना के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र की जमानत पर निर्णायक बहस होनी है।

लखीमपुर हिंसा में मारे गए BJP के कार्यकर्ताओं की हत्या के लिए जिम्मेदार आरोपितों की धरपकड़ तेज कर दी गई। ये तस्वीरें जो विशेषज्ञों की लैब में प्रमाणित हो चुकी है कि यह उसी घटना से जुड़ी हुई तस्वीरें हैं।

इन तस्वीरों में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी-डंडों से खुलेआम हमला किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2021 11 12 at 7.49.07 PM

SIT ने तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए आम जनता से अपील की है कि वह इनको पहचाने और अगर इनके बारे में कोई भी सूचना हो तो वह पुलिस के नंबरों पर जारी करें। SIT ने इसके लिए करीब मोबाइल नंबर जारी किए हैं।

जिन पर इस घटना से जुड़ी कोई भी तस्वीर सूचना या फिर वीडियो को साझा किया जा सकता है।

SIT ने अपील की है कि जो भी इस मामले से जुड़ी कोई सूचना देगा उसका नाम गोपनीय रखते हुए उसे पुरस्कृत किया जाएगा। आशीष मिश्रा की जमानत पर बहस से पहले SIT पूरे मामले का खुलासा करना चाहती है।