WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Landslide in Nepal: नेपाल यात्रा में भूस्खलन के कारण MP के 23 यात्री फंसे, CM ने कुशलता की जानकारी प्राप्त की

 काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास को आवश्यक व्यवस्था का किया आग्रह 

768

Landslide in Nepal: नेपाल यात्रा में भूस्खलन के कारण MP के 23 यात्री फंसे, CM ने कुशलता की जानकारी प्राप्त की

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेपाल में हुई भूस्खलन की घटना में मध्यप्रदेश के कुछ जिलों से गए लगभग 23 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त होते ही उनकी कुशलता की जानकारी प्राप्त की।

WhatsApp Image 2024 07 22 at 16.26.57

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेपाल यात्रा पर गए यात्रियों के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भूस्खलन में फंसे मध्यप्रदेश के इन यात्रियों के बारे में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर भारत सरकार की सहायता से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर उनके गंतव्य स्थान पर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेपाल में फंसे यात्रियों के परिवार जन को विश्वास दिलाया है कि वे चिंतित न हों। सभी यात्रियों को सकुशल गृह नगर पहुंचाने की समुचित व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जा रही है।