WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Blast : लुधियाना कोर्ट में विस्फ़ोट, एक की मौत, 5 घायल

896

 

Ludhiyana : यहां लुधियाना कोर्ट की तीसरी मंजिल पर गुरुवार को जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति के मारे जाने और 5 के घायल होने की जानकारी मिली। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह धमाका लुधियाना की अदालत की तीसरी मंजिल पर हुआ। इस घटना से अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची है। इस धमाके से वाहनों को भी नुकसान हुआ।

अपुष्ट जानकारी में एक की मौत होने की भी खबरें हैं। धमाके में 5 घायलों में दो गंभीर हैं। कोर्ट की तीसरी मंजिल पर पहला धमाका हुआ है। इसी फ्लोर से धमाके की आवाजें आ रही हैं।