WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

अंतिम संस्कार से लौट रहे 10 लोगों की भी अंतिम यात्रा, बस पलटने से हुआ हादसा

1497

अंतिम संस्कार से लौट रहे 10 लोगों की भी अंतिम यात्रा, बस पलटने से हुआ हादसा

क्षिणी केन्या में हुई एक दिल दहलाने वाली बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। यह सभी लोग एक करीबी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बस के सड़क से फिसल कर कई बार पलटने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ये लोग शनिवार शाम तैता तवेता काउंटी के मवातेते क्षेत्र में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद तटीय शहर मोम्बासा लौट रहे थे।

d4be9d15d90fddd4392c3063b720b6b01dc4d5fc8f1cf66519799ecdd78e39da

मवातेते पुलिस के प्रमुख मॉरिस ओकुल ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हादसे में बस का चालक बच गया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओकुल ने कहा, ‘‘इस हादसे में जीवित बचे लोगों ने हमें बताया कि बच्चों को छोड़कर बस में 34 लोग थे।’’ केन्या में 15 साल की उम्र तक के बच्चे अक्सर माता-पिता की गोद में बैठकर यात्रा करते हैं। यह दुर्घटना एक पहाड़ी इलाके में हुई जो दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। ओकुल ने कहा कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। लेकिन, पुलिस महानिरीक्षक जाफेट कूमे ने कहा कि हो सकता है कि यह हादसा बस चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हुआ हो। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है। इसके बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।