WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Last Night Was Coldest : बीती रात इस मौसम में सबसे ठंडी, सुबह धूप में भी गर्माहट नहीं!

गुरुवार सुबह भी ठंडक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम बदलता रहेगा!

1048
WhatsApp Image 2023 12 14 At 12.40.33 PM 1

Last Night Was Coldest : बीती रात इस मौसम में सबसे ठंडी, सुबह धूप में भी गर्माहट नहीं!

Indore : बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही। बुधवार शाम से तेज ठंडी हवा ने ठिठुरा दिया। इस दौरान रात का पारा मौसम में पहली बार 14 डिग्री सेल्सियस के नीचे गिरा। अभी दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

मंगलवार-बुधवार की रात राजगढ़ में पारा 7.2 डिग्री रहा। पचमढ़ी में 8.8 डिग्री, दतिया में 10 डिग्री, रायसेन में 10 डिग्री रहा। बाकी शहरों में 14-15 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को दिन का तापमान 26.3 (-1) तथा रात का तापमान 14.4 (+3) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई और तापमान 25.2 (-2) सेल्सियस पर आ गया। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा थी, जिससे मौसम में ठंड महसूस हुई। शाम को भी मौसम ठंडा रहा। रात में काफी ठिठुराने वाली सर्दी रही और पारा 13.8 (+3) डिग्री सेल्सियस पर टिका।

गुरुवार सुबह भी मौसम में ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से मौसम बदलता रहेगा। दिन और रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल रहेंगे। बादल ऊंचाई पर है, इसलिए बारिश के आसार नहीं है। लेकिन, इससे दिन में ठंडक रहेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद ठंड फिर असर दिखाएगी।

शहरों के तापमान
भोपाल में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, इंदौर में 25.2 डिग्री, ग्वालियर में 26.6 डिग्री, उज्जैन में 25.5 डिग्री और जबलपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, मंगलवार-बुधवार की रात ग्वालियर की सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। भोपाल में यह 11 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 14.3 डिग्री, उज्जैन में 12 डिग्री और जबलपुर में 12.5 डिग्री दर्ज रहा।

अधिकांश शहरों में सुबह कोहरा
भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, गुना और अन्य शहरों में गुरुवार सुबह हल्का कोहरा रहा। 8 बजे के बाद धूप खिली पर चमक फीकी रही। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्यप्रदेश के कई शहरों में अगले दो दिन 14-15 दिसंबर को बादल छाएंगे। बुधवार को रायसेन, पचमढ़ी और मलाजखंड सबसे ठंडे रहे। यहां दिन का तापमान 22-23 डिग्री के बीच रहा।