WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Lata Mangeshkar : सेहत के लिए घर में विशेष पूजा रखी गई

घर में भगवान शिव के रुद्र रूप की स्थापना की गई

1238
WhatsApp Image 2022 01 16 At 8.04.59 AM 696x341

Mumbai : दस दिनों से स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया की भी शिकायत है। उन्हें ICU में रखा गया है, जहां डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं। लता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए उनके घर पर विशेष पूजा रखी गई। यह जानकारी खुद उनकी छोटी बहन आशा भोसले ने दी।

आशा भोसले (Asha bhosle) ने बताया कि मुंबई में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। उनके जल्दी ठीक होने के लिए उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र रूप की स्थापना की गई है। लता का इलाज कर रहे डॉ प्रतीक समधानी के मुताबिक, वे अभी ICU में हैं। उन्हें कुछ दिनों तक अंडर ऑब्जर्वेशन रखा जाएगा। हालांकि, अभी उनकी हालत स्थित है।

आशा भोसले ने कहा था कि घर के सदस्यों को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही। उनकी हालत बेहतर हो रही है। लेकिन, कोरोना की वजह से उन्हें किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने भी बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और वो रिकवर हो रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने ली जानकारी

रविवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की सेहत की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। टोपे के मुताबिक, मैंने ब्रीच कैंडी अस्पताल के अधिकारियों से बात की जिन्होंने मुझे उसके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट किया। मैंने उनसे कहा कि अस्पताल के प्रवक्ता को लता जी की स्थिति के बारे में अपडेट देना चाहिए, क्योंकि लोग उनके स्वास्थ्य के बारे में जानना चाहते हैं।