WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lathicharge on Bajrang Dal’s Chakka Jam : कार्यकर्ता पर शांतिभंग की कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल का चक्काजाम किया, पुलिस ने लाठी से खुलवाया!

1835
WhatsApp Image 2023 06 15 At 11.01.17 PM 696x379

Lathicharge on Bajrang Dal’s Chakka Jam : कार्यकर्ता पर शांतिभंग की कार्रवाई के विरोध में बजरंग दल का चक्काजाम किया, पुलिस ने लाठी से खुलवाया!

Indore : आज रात बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अपने एक कार्यकर्ता पर हुई शांति भंग की कार्रवाई का विरोध करते हुए पलासिया चौराहा पर चक्का जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ने बजरंग दल के कार्यकर्ता पर लगे शांति भंग मामले की जांच के आदेश दिए थे। लेकिन, पलासिया पुलिस ने उस पर कार्रवाई की।

WhatsApp Image 2023 06 15 at 7.49.56 AM 1

आज बजरंग दल ने उसके विरोध स्वरूप पलासिया थाने के सामने चक्का जाम कर दिया। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने चक्का जाम कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना चाहा। इसका विरोध भी नहीं किया गया। लेकिन, इस बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें करीब 7 या 8 बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिसमें राजेश बिजवा और एक अन्य कार्यकर्ता को चोट आई।

WhatsApp Image 2023 06 15 at 7.49.56 AM 2

बजरंग दल का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की।