WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Law Advisor: लोकायुक्त संगठन में 3 रिटायर्ड जज विधि सलाहकार नियुक्त 

735

Law Advisor: लोकायुक्त संगठन में 3 रिटायर्ड जज विधि सलाहकार नियुक्त 

 

भोपाल: लोकायुक्त संगठन में तीन रिटायर्ड जजों को विधि सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

ये तीनों रिटायर्ड जज अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश रहे हैं और उन्हें संविदा नियुक्ति प्रदान की गई है। उनके नाम है: सेवानिवृत जज राम प्रकाश मिश्रा, संतोष प्रसाद शुक्ला और राम प्रताप सिंह।

प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 सितंबर को उनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए थे जिनका अनु समर्थन कल हुई कैबिनेट में कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों विधि सलाहकारों का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए होगा।