WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Laxman Singh’s Attitude : कांग्रेस MLA लक्ष्मण सिंह का ट्वीट पार्टी के खिलाफ!

राहुल गांधी की तुलना प्रभु श्रीराम से करके 'चमचागिरी' के रिकॉर्ड तोड़ दिए

1243
WhatsApp Image 2022 10 19 At 10.53.01 AM 696x522

Laxman Singh’s Attitude : कांग्रेस MLA लक्ष्मण सिंह का ट्वीट पार्टी के खिलाफ!

Bhopal : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई MLA लक्ष्मण सिंह के तेवर अजीब हैं। वे ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं और किसी को नहीं बख्शते! उनके ट्विटर हैंडल पर बतौर पहचान ‘जन सेवक और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ लिखा है, पर वे कांग्रेस के खिलाफ ट्वीट करने से भी बाज नहीं आते! उनका ताजा ट्वीट सीधे-सीधे कांग्रेस विरोधी है।
लक्ष्मण सिंह का ट्वीट है ‘प्रभु श्री राम की तुलना राहुल गांधी से कर ‘चमचागिरी’ के सारे रिकॉर्ड कुछ पार्टी के लोगों ने तोड़ दिए हैं। इस तरह के लोगों से पार्टी ‘उपहास’ का केंद्र बिंदु बन जाती है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा है वो ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे!’
इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले बयान दिया था कि अगर प्रियंका गांधी चाहती हैं, तो पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़े। लड़ने का सबको अधिकार है। 9000 वोट हैं जिसको ज्यादा मिलेंगे, वह जीत जाएगा। जिसे लड़ना होगा लड़ेगा वो जीतेगा और हम उसके नेतृत्व में काम करेंगे। लेकिन, लक्ष्मण सिंह ने इस बात पर एतराज जताया कि जब राहुल गांधी खुद कह रहे हैं कि उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना तो फिर उन्हें जबरदस्ती क्यों अध्यक्ष बनाया जा रहा है!
अभी 16 Oct को उनका ट्वीट था ‘समाज में महापुरुष होते हैं, जो सबका भला सोचते हैं ,और गिद्ध पुरुष भी होते हैं जो परिवारों में विवाद खड़ा करते हैं और उनकी संपत्ति हड़पने का सोचते रहते हैं। दुर्भाग्यवश ‘गिद्ध पुरुषों’ की संख्या बढ़ती जा रही है।’ ये उन्होंने किसके लिए कहा, ये तो समझ नहीं आया, पर ये किसी पर कटाक्ष तो है।

13 Oct को लक्ष्मण सिंह का ट्वीट था ‘छत्तीसगढ़ सरकार ने C mart की योजना लागू कर वहां निर्मित वस्तुओं का बाजार बना कर रोजगार हजारों को उपलब्ध कराया है। अब दिल्ली, बॉम्बे जैसे शहरों में खोल, राज्य में उत्पादित वस्तुओं को भी बेचेंगे। यहां क्यों नहीं हो रहा है!’
जब ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सियासी घमासान मचा था और एमपी में शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। साथ ही कहा था कि अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ वह फिल्म देखने जाएंगे। लक्ष्मण सिंह ने भी कहा था कि मैं भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने जाऊंगा। पार्टी की तरफ से इसे लेकर कोई लाइन नहीं जारी की गई है। इसलिए कि लक्ष्मण सिंह की पत्नी भी कश्मीरी पंडित हैं।