WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Leakage in Pipeline : नर्मदा की पाइप लाइन में लीकेज के कारण 14 इलाकों में जल आपूर्ति होगी प्रभावित होगी!

1034
WhatsApp Image 2025 01 16 At 21.19.48

Leakage in Pipeline : नर्मदा की पाइप लाइन में लीकेज के कारण 14 इलाकों में जल आपूर्ति होगी प्रभावित होगी!

जानिए, इंदौर के किन इलाकों में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ेगा!

Indore : जल कार्य प्रभारी ने बताया कि रालामंडल बायपास पर 1900 मिमी व्यास की एमएस पाइप लाइन में 14 जनवरी को लीकेज पाया गया। यह लीकेज उस स्थल पर हुआ जहां ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। ब्रिज निर्माण के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव पाइप लाइन पर था। इस समस्या के समाधान के लिए यातायात को परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग का निर्माण किया गया, जो 16 जनवरी की प्रातः तक पूरा कर लिया गया।

यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर स्थानांतरित करने के उपरांत लीकेज सुधार कार्य प्रारंभ किया गया। यह पाइप लाइन एमएस (माइल्ड स्टील) की है, इसे सुधार कार्य के लिए पहले खाली करना आवश्यक है। वर्तमान में पाइप लाइन को खाली करने का कार्य प्रगति पर है। पाइप लाइन को राऊ गोल चौराहे पर स्थित वाल्व के माध्यम से बंद किया गया है। लीकेज सुधार कार्य रामकी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

इन क्षेत्रों की पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी

1. सिलिकॉन सिटी
2. स्कीम नं. 140
3. कृषि नगर
4. रेडियो कॉलोनी
5. भूरी टेकरी
6. मित्र बंधु नगर
7. सर्व सुविधा नगर
8. तपेश्वरी
9. हारून कॉलोनी
10. खजराना
11. स्कीम नं. 134
12. साईं कृपा
13. समर पार्क
14. बिचोली मर्दाना