WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Leave Ban Lifted: अधिकारी-कर्मचारियों पर लगा अवकाश प्रतिबंध हटाया गया

4098
WhatsApp Image 2024 05 10 At 16.51.36

Leave Ban Lifted: अधिकारी- कर्मचारियों पर लगा अवकाश प्रतिबंध हटाया गया

भोपाल: भोपाल जिले में लोकसभा निर्वाचन को देखते हुए समस्त शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर लगे प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है। यह आदेश मतगणना से जुड़े कार्य में लगने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को छोड़कर है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में आज जारी आदेश में, पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कहा गया है कि स्ट्रांग रूम की निगरानी,मतगणना और अन्य निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य शेष सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश पर प्रतिबंध हटा दिया है।

WhatsApp Image 2024 05 10 at 16.37.09

इस संबंध में कर्मचारियों के अवकाश निराकरण पूर्व की भांति संबंधित विभाग प्रमुख और समुचित प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा।