WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अज्ञात वाहन की टक्कर से नेशनल हाईवे पर तेंदुए की मौत

565

अज्ञात वाहन की टक्कर से नेशनल हाईवे पर तेंदुए की मौत

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से नेशनल हाईवे 719 पर कनकूरा गांव के पास एक तेंदुआ की मौत हो गई।
घटना देर रात की बताई जा रही है। रात को करीब 3:30 बजे की वन विभाग के लोगों को हाईवे पर तेंदुआ मृत पड़ा होने की सूचना मिली थी। तेंदुए की मौत की खबर लगते ही सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। साथ ही वन विभाग ने अपने कैंपस में ही तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया।

बता दें कि भिंड इटावा के बीच में क्वारी-चंबल नदी के बीहड़ों में कई बार तेंदुए देखे गए हैं। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में तेंदुओं की हलचल रहती है। ऐसे में कई बार उन्होंने ग्रामीणों को भी सुरक्षित रहने की चेतावनी जारी की है। पहले भी कई ग्रामीण तेंदुए का शिकार हो चुके हैं।