WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Letter to CM : साख संस्थाओं के चुनाव को लेकर MLA ने CM को चिट्ठी लिखी

चुनाव नहीं होने से सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव

1443
WhatsApp Image 2022 02 16 At 4.34.40 AM 1

Indore : इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र हार्डिया गहराई में जाकर समझाइश देने का हुनर रखते हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सलाह दी है कि सहकारी साख संस्थाओं के चुनाव शीघ्र करवाए जाएं।

MLA हार्डिया ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में लिखा कि प्रदेश में विभिन्न सहकारी साख संस्थाएं संचालित है। अधिकांश संस्थाओं में कई वर्षों से चुनाव नहीं हुए, जिसके चलते संस्थाओं की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है। इससे सदस्य परेशान हो रहे हैं। संस्थाओं की माली हालत भी खराब हो रही है। वर्तमान में अधिकांशतया संस्थाओं में प्रशासकों की नियुक्ति की गई है।

WhatsApp Image 2022 02 16 at 4.16.03 AM

हार्डिया का कहना है कि उन्हें जानकारी में आया है कि इन संस्थाओं में चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग का गठन किया गया है। लेकिन, वहां पर कोई भी अधिकारी पदस्थ न होने से निर्वाचन नहीं हो पा रहे है। इससे सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हार्डिया का कहना है जनहित में मप्र की समस्त सहकारी संस्थाओं के तत्काल निर्वाचन किए जाने चाहिए जिसके लिए मुख्यमंत्री आदेश दें।