WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lift Ran Late : साढ़े 11 बजे चली कलेक्टोरेट की लिफ्ट, दिव्यांग और बुजुर्ग परेशान!

सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी और अधिकारी देरी से ऑफिस आते!

798
WhatsApp Image 2023 05 24 At 17.16.57 696x463

Lift Ran Late : साढ़े 11 बजे चली कलेक्टोरेट की लिफ्ट, दिव्यांग और बुजुर्ग परेशान!

Indore : कलेक्टर ऑफिस की लिफ्ट मंगलवार को 11.30 बजे चालू करवाई गई। इससे यहां व्हील चेयर पर आने वाले दिव्यांगों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। लिफ्ट का संचालन सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किया जाता है। विभाग के अधिकारी देरी से ऑफिस पहुंचे और इसका खामियाजा यहां आने वाले दिव्यांगों को उठाना पड़ा।

जनसुनवाई के कारण मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर ऑफिस भी पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में दिव्यांग भी होते हैं, जो व्हील चेयर या अन्य साधनों पर आते हैं। दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए कलेक्टोरेट में लिफ्ट लगाई गई है। इसका संचालन सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किया जाता है। बताया जा रहा है कि सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी और अधिकारी देरी से कलेक्टर ऑफिस आते हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। इसके साथ ही लिफ्टमैन भी थोड़ा लेट हो गया।

इस कारण लिफ्ट चालू नहीं सकी। इससे यहां व्हील चैयर पर पहुंचने वाले दिव्यांगों को भारी परेशानी का सामना पड़ा। उनके साथ आए परिजन काफी देर तक लिफ्ट चालू होने का इंतजार करते रहे, जब उन्होंने देखा कि कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है तो परिजन ने व्हील चैयर को उठाकर पहली मंजिल पर ले जाने का निर्णय लिया। वे व्हील चैयर को उठाकर सीढ़ियां चलना शुरू कर रहे थे, तभी वहां सामाजिक न्याय विभाग की संचालक आ पहुंचीं और उन्होंने लोगों से कहा आप रुक जाओ मैं लिफ्ट चालू करवाती हूं। तब जाकर कलेक्टर ऑफिस की लिफ्ट चालू हुई तब तक 11.30 बज चुके थे।

जैसे-तैसे पहुंचे पहली मंजिल तक

जब तक लिफ्ट चालू हुई उसके पहले ही कई बुजुर्ग और पैरालिसिस से ग्रस्त लोग जैसे-तैसे अपने परिजन के साथ पहली मंजिल पर पहुंच चुके थे। उनके परिजन ने गोद में उठाकर या किसी प्रकार से उन्हें पहली मंजिल पर सीढ़ियों से पहुंचाया।