WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

पुणे में शराब से मचा हाहाकार…15 की मौत

290

पुणे में शराब से मचा हाहाकार…15 की मौत

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां जहरीली शराब पीने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है.

जानकारी के मुताबिक पुणे और पिंपरी चिंचवड के अलग-अलग इलाकों में अवैध तरीके से बनाई गई शराब बेची जा रही थी. लोगों ने इस शराब का सेवन किया, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी.

सबसे ज्यादा मौतें पिंपरी चिंचवड इलाके में हुई हैं, जहां 8 लोगों की जान चली गई. वहीं फुगेवाड़ी, हडपसर और कालेपड़ल इलाके से भी मौतों की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस जहरीली शराब का नेटवर्क कई इलाकों तक फैला हुआ था. इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक योगेश लंबे समय से अवैध शराब बनाने और बेचने का काम करता था. उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. जांच में सामने आया है कि पिंपरी चिंचवड के फुगेवाड़ी इलाके में जहरीली शराब तैयार की जाती थी और वहीं से सप्लाई की जाती थी.