WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

World Record : नन्हीं सी झानवी ने महज 2 मिनट 40 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार ने सराहना कर दिया आशीर्वाद! बुनियादों की नीव में संस्कारों की ईंट!

1409

World Record : नन्हीं सी झानवी ने महज 2 मिनट 40 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

Ratlam : कलाकार पिता के घर में जन्मी महज 3 वर्ष 3 माह की बीटिया का राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा के रूप में उभरकर सामने आना समाज, शहर तथा प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हैं और वह भी आध्यात्मिक रूप में महज 2 मिनट 40 सेकेंड में ही हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए 2 विश्व रिकॉर्ड बनाकर रतलाम शहर और स्वर्णकार समाज का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित किया है। हां हम बात कर रहें हैं स्वर्णकार समाज के (29) वर्षीय नरेन्द्र (सोनु सोनी) की जो स्वयं तो एक उम्दा कलाकार हैं। जिन्होंने और उनकी माता ने 3 वर्ष 3 माह 5 दिन की बिटीया झानवी को भी संस्कारों का ऐसा पाठ पढ़ाया कि उसने मिनटों में हनुमान चालीसा का पाठ करते विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया उसकी इस उपलब्धि पर स्वर्णकार समाज सहित रतलाम के रहवासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ हैं।

IMG 20250902 WA0227

रतलाम के नाहर ग्लोबल स्कूल की नर्सरी में पढ़ने वाली झानवी सोनी को पहला खिताब लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा दुसरा खिताब वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा मिलने पर वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के जूरी मेंबर शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया रतलाम पंहुचे तब झानवी सोनी के पिता ने यह खिताब घर पर लेने से इंकार करते हुए कलेक्टर राजेश बाथम तथा एसपी अमित कुमार के हाथों देने की बात कही। इस पर सोनू सोनी ने रमेश सोनी (पत्रकार) से संपर्क किया तब रमेश सोनी ने बच्ची और उसके पिता को लेकर कलेक्टर बाथम के पास पंहुचे और झानवी सोनी को दोनों प्रमाण-पत्र कलेक्टर राजेश बाथम तथा एसपी अमित कुमार ने प्रदान किए। इस अवसर पर कलेक्टर राजेश बाथम ने झानवी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया। जब झानवी एसपी अमित कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने भी उसे दुलारते उठाया और कहा कि इस नन्हीं सी बच्ची में जो प्रतिभा छुपी हैं वह अपने परिवार के संस्कारों की और इशारा कर रही हैं। उन्होंने झानवी के पिता नरेन्द्र सोनी से कहा कि इस बच्ची को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दें परिवार के संस्कारों की वजह से ही आज यह नन्हीं सी बच्ची प्रदेश की प्रतिभा बनी हैं।

IMG 20250902 WA0228

मौके पर पत्रकार रमेश सोनी, वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के जूरी मेंबर शैलेंद्र सिंह सिसौदिया, धरम यादव, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा, जन-अभियान परिषद के समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, महाराजा अजमीढ़ जी युवा संस्था मुंबई के जिलाध्यक्ष मुकेश सोनी, श्रीमती सुनीता सोनी, हर्ष जैन आदि मौजूद रहें!