WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Local Bodies Elections: उज्जैन नगर निगम- शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

568 मतदान केन्द्रों पर शाम 5 बजे तक 59.53% मतदान हुआ

743
WhatsApp Image 2022 07 06 At 8.18.18 PM 696x928

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

उज्जैन। नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण में उज्जैन नगर पालिक निगम आज 6 जुलाई को मतदान हुआ। उज्जैन शहर के कुल मतदाता चार लाख 61 हजार 103 हैं, इनमे से केवल 59.53% मतदाताओं ने 54 पार्षद एवं एक महापौर के निर्वाचन हेतु मतदान किया । जिनमे पुरुष मतदाताओं ने 62.30% व महिला मतदाताओं ने 56.75% मतदान किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने चर्चा में बताया कि मतदान के लिये विभिन्न 54 वार्डों में कुल 568 मतदान केन्द्र बनाये गये थे । इनमें से 121 मतदान केन्द्र संवेदनशील मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित किये गये थे जिन पर प्रशासन एवं पुलिस के विशेष इंतजाम किया गया था।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर निगरानी की गई। जहाँ कहीं आपत्ति या विवाद की स्थिति बनी वहाँ अधिकारियों ने तत्काल पहुँच कर उसका निराकरण किया। छोटी मोटी कहासुनी की घटनाओं को छोड़ पूरे जिले में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है।

5 बजे से प्रारम्भ हुई ईवीएम का स्ट्रांग रूम सील करने की कार्यवाही

उज्जैन नगर निगम की मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मतदान सामग्री इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राप्त की जाएगी। सामग्री प्राप्त होना प्रारम्भ होने के बाद 6 जुलाई को शाम 5:00 बजे से ईवीएम स्ट्रांग रूम सील करने की कार्रवाई मतदान सामग्री प्राप्त होने की समाप्ति तक की जाएगी। सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से शासकीय इंजिनियरिंग कॉलेज में मौजूद रह कर ईवीएम सील करने की प्रक्रिया का अवलोकन करने के लिए कहा गया है।