WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: 15 हजार की रिश्वत लेते ASI पकड़ा गया

454
WhatsApp Image 2025 05 08 At 11.58.24

Lokayukt Trap: 15 हजार की रिश्वत लेते ASI पकड़ा गया

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड जिले के मालनपुर थाना में पदस्थ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एएसआई द्वारा मारपीट के केस में जांच कर दो लोगों के नाम हटाने के लिए थाना प्रभारी के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसके बाद सौदा 15 हजार रुपये मैं तय हुआ था।

दरअसल मालनपुर थाना क्षेत्र के हरीराम के पुरा गाँव के रहने वाले प्रहलाद जाटव और दिनेश जाटव के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। 13 अप्रैल 2025 को दिनेश जाटव ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रहलाद पर हमला बोल दिया जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना में मालनपुर थाने में पदस्थ एएसआई तुलसीराम कोठारी ने फरियादी बनकर दिनेश जाटव सहित 8 लोगों को आरोपी बनाया था, जिसमें दिनेश के पिता और भाई शामिल थे।

मामले की विवेचना के दौरान पिता और भाई के नाम हटाने के लिए मालनपुर टीआई प्रदीप सोनी पर 50 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। जिसको लेकर एएसआई तुलसी राम कोठारी ने पहले धमकाया फिर सौदा 15 हजार में तय हुआ था।

जिसकी शिकायत दिनेश जाटव ने ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में की। जिसके बाद लोकायुक्त डीएसपी विनोद कुशवाह के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने बुधवार को मालनपुर थाना परिसर स्थित एएसआई के निवास पर दबिश दी। वहां एएसआई कोठारी को फरियादी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।