WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Lokayukt Trap: सहायक पेंशन अधिकारी 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

725

Lokayukt Trap: सहायक पेंशन अधिकारी 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार 

जबलपुर: Lokayukt Trap: जबलपुर के सहायक पेंशन अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक का नाम किशोर कुमार झारिया पिता स्वर्गीय श्री गोपीचंद झरिया उम्र 68 वर्ष, निवासी तिलहरी जिला जबलपुर जबकि आरोपी का नाम सचिन कुमार झा पिता स्वर्गीय श्री भावेश झा उम्र 42 वर्ष, पद -सहायक पेंशन अधिकारी, संभागीय पेंशन कार्यालय जबलपुर, संभाग जबलपुर है।

घटनास्थल- कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जबलपुर

*विवरण -* आवेदक किशोर कुमार झारिया सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर द्वारा पहली पत्नी की मृत्यु के पश्चात दूसरी पत्नी का नाम पारिवारिक पेंशन में नॉमिनी में जुड़वाने हेतु संभागीय पेंशन कार्यालय जबलपुर में सहायक पेंशन अधिकारी सचिन झा से मिला। आरोपी ने काम करने एवज में ₹10000 की मांग की थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष की थी। शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 10 .11.2025 को आरोपी को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर जबलपुर में 10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

*ट्रेप दल सदस्य-* दल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक रेखा प्रजापति,निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।