WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सहकारी समिति प्रबंघक के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त छापा, 50 तोला सोना, 20 लाख नकद बरामद

1268
WhatsApp Image 2021 09 16 At 12.31.29 AM 696x391

रमेश सोनी की रिपोर्ट

रतलाम। झाबुआ जिले की एक सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के तीन ठिकानों पर गुरुवार सुबह लोकायुक्त पुलिस ने एक साथ छापा मारा है। छापे में अब तक 50 तोला सोना, 20 लाख नगद, चार मकान और प्लाट की रजिस्ट्री और 2 कार मिलीं हैं। छापे की कार्रवाई रतलाम और झाबुआ में एक साथ चल रही है।

लोकायुक्त पुलिस इंदौर विंग की यह कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना है। रतलाम के शुभमश्री कॉलोनी स्थित घर से अब तक 20 लाख रुपए नगद, 50 तोला सोना, चार मकान और प्लाट की रजिस्ट्री मिली है। कृषि जमीन के भी दस्तावेज जब्त किए हैं। टीम को दो कारें भी मिली हैं। यह प्रारंभिक आकलन है, संपत्ति का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

WhatsApp Image 2021 09 16 at 12.31.14 AM

लोकायुक्त पुलिस इंदौर से मिली जानकारी के अनुसार भारत सिंह हाडा झाबुआ के नागझिरी में सेवा सहकारी समिति प्रबंधक है। उसकी आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत हुई थी। इस पर टीम ने कार्रवाई की। रतलाम में भारत का घर है।

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में भारत सिंह के रतलाम, झाबुआ सहित तीन स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई है। लोकायुक्त टीम की अभी कार्रवाई चल रही है। अभी प्रारंभिक आकलन में इतनी संपत्ति सामने आई है। छापे की कार्रवाई समाप्त करने तक संपत्ति का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।