WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Lokayukt Trap: टीकमगढ़ में कॉलेज का बाबू एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

464
WhatsApp Image 2026 05 12 At 16.02.24

Lokayukt Trap: टीकमगढ़ में कॉलेज का बाबू एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

टीकमगढ़: Lokayukt Trap: टीकमगढ़ में कॉलेज का एक बाबू एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
लोकायुक्त पुलिस सागर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक देवेंद्र वाल्मीक के पिता हरिकिशन वाल्मीकि शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में स्वीपर के पद से जनवरी 2026 में सेवानिवृत हो गए हैं। जिनके तीन समय मान वेतनमान के एरियर की राशि एवं अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि का भुगतान होना शेष है।

समयमान वेतनमान के एरियर एवं अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि के भुगतान का कार्य करवाने के एवज में आरोपी कॉलेज में स्थापना शाखा के प्रभारी बाबू नितिन मिश्रा द्वारा ₹2,00,000/-रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस पर आवेदक के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय सागर उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक सागर के समक्ष आवेदन पत्र दिया गया, प्रक्रिया अनुसार आवेदन पत्र का सत्यापन कराया गया।

शिकायत सत्यापन के दौरान ही दिनांक 07/05/26 को अनावेदक ने आवेदक से रिश्वत राशि ₹50000/- रुपए प्रथम किस्त के रूप में लिए थे । सत्यापन उपरांत आज दिनांक 12.05.26 को आरोपी नितिन मिश्रा को आवेदक से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जिला टीकमगढ़ के लेखा शाखा कक्ष में अगली किश्त के रूप में ₹1,00,000/-रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम के द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया । अग्रिम कार्यवाही जारी है।

ट्रैपकर्ता :- निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं निरीक्षक मंजू किरण तिर्की तथा लोकायुक्त सागर संभाग सागर का स्टाफ.